Star Health इंश्योरेंस कंपनी बनी हैकर्स का निशाना, पॉलिसीहोल्डर्स का डेटा हुआ चोरी

इस बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने बताया कि इस मामले की सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की ओर से फॉरेंसिंक जांच चल रही है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2024 16:46 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने बताया है कि हैकर्स ने 'महत्वपूर्ण डेटा' में सेंध लगाई है
  • इस मामले की फॉरेंसिक जांच की जा रही है
  • पिछले कुछ वर्षों में कंपनियों पर सायबर अटैक के मामले बढ़े हैं

इस डेटा को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram के जरिए लीक किया गया था

बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों में शामिल स्टार हेल्थ ने बताया है कि पिछले महीने वह एक सायबर अटैक का निशाना बनी है। इस सायबर अटैक में कंपनी के महत्वपूर्ण डेटा को चोरी किया गया है। इसे लेकर स्टार हेल्थ ने एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही इंश्योरेंस और सायबर सिक्योरिटी रेगुलेटरी अथॉरिटीज को इस मामले की जानकारी दी गई है। 

कंपनी ने TechCrunch को एक स्टेटमेंट में बताया है कि वह डेटा की चोरी की एक घटना का शिकार बनी है। इस मामले की लगभग दो सप्ताह पहले रिपोर्ट मिली थी। कंपनी ने बताया है कि हैकर्स ने 'महत्वपूर्ण डेटा' में सेंध लगाई है। हालांकि, इसने यह पुष्टि नहीं की है कि इस सायबर अटैक में कस्टमर्स का डेटा भी चोरी हुआ है या नहीं। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हैकर्स ने कंपनी के डेटा में सेंध लगाने के लिए टेलीग्राम चैटबॉट्स का इस्तेमाल किया था। 

स्टार हेल्थ ने बताया कि इस मामले की सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की ओर से फॉरेंसिंक जांच चल रही है। इसके साथ ही कंपनी जांच के प्रत्येक चरण में सरकार और रेगुलेटरी अथॉरिटीज के साथ मिलकर कार्य कर रही है। पिछले महीने हुए इस सायबर अटैक में कंपनी के लगभग 3.1 करोड़ पॉलिसीहोल्डर्स का व्यक्तिगत डेटा और 58 लाख से अधिक इंश्योरेंस क्लेम्स का डेटा चोरी होने की रिपोर्ट है। ऐसा बताया गया था कि बाद में इस डेटा को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram के जरिए लीक किया गया था। इसके बाद कंपनी ने इस डेटा को लीक करने में कथित तौर पर मदद करने के लिए टेलीग्राम के खिलाफ कानूनी मामला दर्ज कराया था। 

मद्रास हाई कोर्ट ने टेलीग्राम को देश में ऐसे चैटबॉट्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया था जिन्होंने इस डेटा को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। इसके अलावा स्टार होल्थ ने सॉफ्टवेयर कंपनी Cloudflare के खिलाफ भी लीक हुए डेटा की होस्टिंग करने वाली वेबसाइट्स को सर्विसेज देने के लिए एक शिकायत दर्ज कराई है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनियों के डेटाबेस में हैकर्स के सेंध लगाने के मामले बढ़े हैं। इनमें से कुछ मामलों में हैकर्स ने डेटा को लीक नहीं करने के लिए बड़ी रकम की भी मांग की थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.