स्नैपडील दिवाली सेलः आईफोन 7 स्मार्टफोन पर 7,000 रुपये की छूट

स्नैपडील दिवाली सेलः आईफोन 7 स्मार्टफोन पर 7,000 रुपये की छूट
ख़ास बातें
  • 7,000 रुपये की छूट यस बैंक के कार्डधारकों को मिलेगी
  • कंपनी इसके साथ 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है
  • इसके अलावा भी कई प्रोडक्ट सस्ते में बिक रहे हैं
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील से आईफोन 7 खरीदने पर आपको 7,000 रुपये की छूट मिलेगी। यह ऑफर त्यौहारी सीज़न के लिए है। हालांकि, यह छूट सिर्फ यस बैंक कार्ड धारकों के लिए है। ऑफर दोपहर 12 बजे तक के लिए है या स्टॉक खत्म होने तक।

7,000 रुपये के डिस्काउंट के अलावा स्नैपडील नए आईफोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इस ऑफर के तहत आप पुराना फोन देकर अधिकतम 20,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।

अगर आप आईफोन 7 प्लस खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको अन्य ई-कॉमर्स साइट पर जाना होगा। क्योंकि इस फोन को ख़बर लिखे जाने तक स्नैपडील की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया था। स्नैपडील ने ऑफर के संबंध में जो आधिकारिक बयान दिया है उसमें आईफोन 7 प्लस का भी ज़िक्र नहीं है।

याद रहे कि स्नैपडील ने पिछले हफ्ते अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के साथ फ्लैट 10,000 रुपये की छूट देने का ऐलान किया था। हालांकि, कई इच्छुक ग्राहकों को निराश हाथ लगी थी। क्योंकि इस ऑफर को बिना किसी जानकारी के कंपनी की वेबसाइट से हटा लिया गया।

आईफोन 7 ऑफर के अलावा स्नैपडील ने एचडीएफसी बैंक के साथ चुनिंदा प्रोडक्ट पर 10 फीसदी छूट देने के लिए साझेदारी की है।

कंपनी आईफोन 6एस, लेईको ले मैक्स 2, सैमसंग गैलेक्सी जे3 जैसे कई फोन पर एक्सचेंज ऑफर के साथ एचडीएफसी बैंक कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 फीसदी का कैशबैक भी दे रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple iPhone 7, iPhone 7, iPhone 7 Discount, Snapdeal

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  5. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  9. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »