Shaadi.com ने हटाया विवादित स्किन कलर सर्च फिल्टर

याचिका के अलावा भी शादी.कॉम को ट्विटर पर लोगों की आलोचनाओं का जमकर सामना करना पड़ा।

Shaadi.com ने हटाया विवादित स्किन कलर सर्च फिल्टर

Shaadi.com पर लोग शादी के संबंध में आते हैं

ख़ास बातें
  • Shaadi.com के खिलाफ ऑनलाइन याचिका
  • ऑनलाइन याचिका को 14 घंटे के अंदर मिले थे 1,500 सिग्नेचर
  • Snapchat पर भी लगा था एक फिल्टर की वजह से नस्लभेद का आरोप
विज्ञापन
Shaadi.com एक लोकप्रिय मैट्रिमोनियल वेबसाइट है, जहां पर लोग अपने लिए पर्फेक्ट पार्टनर की तलाश में आते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से यह वेबसाइट अपने एक विवादित फिल्टर की वजह से आलोचनाओं में घिरी हुई थी। इस फिल्टर का नाम है 'skin colour filter'। नाम से ही समझ आता है कि इस फिल्टर की मदद से वेबसाइट आपके रंग के अनुसार आपके लिए पर्फेक्ट पार्टनर की तलाश करती है। जून में इस फिल्टर के खिलाफ याचिका दायर करते हुए इस हटाए जाने की मांग की गई थी। मामला बढ़ता देख Shaadi.com ने अब इस फिल्टर को हटा दिया है। Gadgets 360 ने भी प्लेटफॉर्म पर जांच करके पुख्ता किया है कि अब इस फिल्टर को वेबसाइट से हटा दिया गया है।

आपको बता दें, Shaadi.com के इस फीचर के खिलाफ याचिका दायर करने की शुरुआत यूएस रहने वाली महिला Hetal Lakhani ने की। लखानी ने Change.org के माध्यम से ऑनलाइन याचिका दायर की और कहा कि  "हम Shaadi.com से मांग करते हैं कि वह अपने प्लेटफॉर्म से स्किन कलर फिल्टर को स्थाई रूप से हटाए, जो कि यूज़र को अपने पसंदीदा स्किन कलर के आधार पर मैच को ढूंढने में सहायता करता है।"

ऑनलाइन याचिका के बारे में बता करते हुए लखानी ने बीबीसी को बताया कि उन्हें इस स्किन फिल्टर की जानकारी एक फेसबुक ग्रुप के यूज़र्स द्वारा पता चली। उन्होंने बताया कि उनकी शादी.कॉम के खिलाफ याचिका को 14 घंटे के अंदर 1,500 सिग्नेचर प्राप्त हुए।

रिपोर्ट में बताया गया कि लखानी ने कहा, "मैं वाकई हैरान थी, क्योंकि आमतौर पर कंपनी पर एक सामाजिक जिम्मेदारी होती है... मैं इसे इस तरह से निपटाना चाहती थी कि जिससे सच में फर्क पैद हो सके।""
 

Shaadi.com का बयान

याचिका के अलावा भी शादी.कॉम को ट्विटर पर लोगों की आलोचनाओं का जमकर सामना करना पड़ा।

फीचर के बारे में कंपनी ने ट्वीट करते हुए कहा, "इस फीचर का असर मैचमेकिंग पर नहीं पड़ता है, हालांकि यह एक "blind spot" था, जिसे अब हटा दिया गया है।"

गौरतलब है कि पिछले महीने अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से ही दुनिया-भर में रंगभेद का मुद्दा गर्माया हुआ है। हाल ही में Snapchat ने इस मुद्दे को लेकर आलोचनाओं का सामना किया था, दरअसल स्नैपचैट ने एक Juneteenth filter जोड़ा था। इस फिल्टर को नस्लवादी माना गया और ऐप की खूब आलोचना की गई। हालांकि बाद में कंपनी ने माफी मांगते हुए इस फिल्टर को हटा दिया था।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , racism, Skin colour filter, matrimonial
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »