100 km की रेंज वाला Segway KickScooter P100S इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Segway KickScooter P100S ई-स्कूटर को क्राउडफंडिंग के तहत 1,599 डॉलर (1.27 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है।

100 km की रेंज वाला Segway KickScooter P100S इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Segway KickScooter P100S ई-स्कूटर को क्राउडफंडिंग के तहत 1,599 डॉलर में लिस्ट किया गया है

ख़ास बातें
  • P100S क्राउडफंडिंग में 1,599 डॉलर (करीब 1.27 लाख रुपये) में लिस्ट
  • इसकी टॉप स्पीड 48 किमी प्रति घंटा है
  • यह सिंगल चार्ज में 62 मील (लगभग 100 किलोमीटर) चलता है
विज्ञापन
Segway ने अपने लेटेस्ट ई-स्कूटर KickScooter P100S को क्राउडफंडिंग के तहत लॉन्च किया है। इस स्कूटर को Indegogo और Kickstarter पर लिस्ट किया गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कुछ बड़ी खासियतें इसकी लॉन्ग रेंज और रिमोट अनलॉकिंग फीचर है। यह एक किकस्कूटर है, जो कंपनी के दावे अनुसार, सिंगल चार्ज में 62 मील (लगभग 100 किलोमीटर) चलता है। इसकी टॉप स्पीड 48 किमी प्रति घंटा है। इसमें कुछ स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे ब्लूटूथ और NFC कनेक्टिविटी।

Segway KickScooter P100S ई-स्कूटर को क्राउडफंडिंग के तहत 1,599 डॉलर (1.27 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। Indegogo और Kickstarter कैंपेन को फिलहाल अमेरिका और कनाडा के लिए शुरू किया गया है। सेगने किकस्कूटर पी100एस को बाद में 1,999 डॉलर (1.60 लाख रुपये) में बेचा किया जाएगा। कैंपेन के अनुसार, ई-स्कूटर की डिलीवरी की शुरुआत इस साल अक्टूबर में शुरू होगी।

सेगवे किकस्कूटर पी100एस ई-स्कूटर की खासियतों की बात करें, तो यह एक फोल्डेबल इलेक्ट्रिक किकस्कूटर है, जो सिंगल चार्ज में 60 मील (100 किमी) की रेंज का दावा करता है। इसमें 650W की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत यह ई-स्कूटर 30mph (48km/h) की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। इसमें पांच राइडिंग मोड मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह 2.8 सेकंड में 0 से 15mph (0-25kmph) की रफ्तार पकड़ सकता है। इसका 23% कोण की चढ़ाई में चढ़ने में भी सक्षम है। इसकी 1,086Wh क्षमता के बैटरी पैक को USB-C केबल के जरिए करीब 7 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

कुछ अन्य खासियतों की बात करें, तो KickScooter P100S में 10.5-इंच के टायर्स मिलते हैं और यह डुअल सस्पेंशन सिस्टम से लैस है। ब्रेकिंग के लिए इसमें डुअल 5.5-इंच वेंटिलेशन डिस्क मिलते हैं। ई-स्कूटर में टर्निंग लाइट, ब्रेक लाइट और 10W एंटी-ग्लेयर एलईडी हेडलाइट भी है। स्कूटर का वजन 33 किलोग्राम है यह 120 किलोग्राम तक का भार उठाने में सक्षम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Segway, Segway KickScooter P100S
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  2. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  6. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  7. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  8. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  9. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »