673% बढ़ी पिछले महीने देश में स्‍कूटर्स की बिक्री, Activa, Jupiter सबसे आगे, Ola भी टॉप-10 में

ओला ने मई 2022 में 9,225 यूनिट्स की सेल है। इस तरह कंपनी टॉप 10 स्‍कूटर्स की लिस्‍ट में बनी हुई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जून 2022 17:07 IST
ख़ास बातें
  • पिछले साल कोरोना की वजह से सेल पर असर पड़ा था
  • इस वजह से इस साल मई में सेल का प्रतिशत अधिक दिख रहा
  • होंडा एक्टिवा सबसे ज्‍यादा खरीदा गया स्‍कूटर रहा है

पिछले महीने होंडा एक्टिवा सबसे अधिक बिकने वाला स्कूटर था। कंपनी ने 1,49,470 यूनिट्स की सेल की।

टू-व्‍हीलर कैटिगरी में आने वाले स्‍कूटर्स ने इस साल मई महीने में बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। इस साल मई महीने में टॉप-10 स्‍कूटर्स की कुल बिक्री 3,51,474 यूनिट्स की रही है, जो पिछले साल मई में बेची गईं 45,452 य‍ूनिट्स की तुलना में 673.29 फीसदी ज्‍यादा है। कुल मिलाकर इस साल मई में पिछले साल मई महीने के मुकाबले 3,06,022 स्‍कूटर ज्‍यादा बिके हैं। हालांकि यहां एक बात ध्‍यान देने वाली है, पिछले साल इस दौरान कोरोना की दूसरी लहर की वजह से गाड़ि‍यों की सेल प्रभावित हुई थी। 

rushlane की रिपोर्ट के अनुसार, ये आंकड़े होलसेल के हैं, जिन्‍हें सियाम (SIAM) ने रिलीज किया है। ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के होलसेल फ‍िगर्स सामने नहीं आए हैं। हालांकि रिटेल डेटा से पता चलता है कि कंपनी ने मई 2022 में 9,225 यूनिट्स की सेल है। इस तरह कंपनी टॉप 10 स्‍कूटर्स की लिस्‍ट में बनी हुई है। बात करें देश के टॉप-3 सेलिंग स्‍कूटर्स की, तो होंडा एक्टिवा, TVS जुपिटर और सुजुकी एक्सेस इनमें शामिल हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल इन स्‍कूटर्स की सेल में अच्‍छी ग्रोथ आई है। 
Advertisement

आंकड़े बताते हैं कि पिछले महीने होंडा एक्टिवा सबसे अधिक बिकने वाला स्कूटर था। कंपनी ने 1,49,470 यूनिट्स की सेल की, जो मई 2021 में बेची गई 17,006 यूनिट्स की तुलना में 778.93 प्रतिशत ज्‍यादा थी। TVS जुपिटर ने मई 2022 में 59,613 यूनिट्स की सेल की जो मई 2021 में बेची गई 6,153 यूनिट्स से 868.84 प्रतिशत ज्‍यादा थी। टॉप-10 स्‍कूटरों की कैटिगरी में जूपिटर का शेयर 16.96 प्रतिशत रहा। वहीं, सुजुकी एक्सेस की बिक्री 9,706 यूनिट्स से बढ़कर 35,709 यूनिट्स हो गई। 

TVS एनटॉर्क टॉप-10 सेलिंग स्‍कूटर्स की कैटिगरी में नंबर-4 पर था। पिछले महीने इसने 26,005 यूनिट्स की सेल की। यह मई 2021 में बेची गई 4,337 यूनिट्स की तुलना में 499.61 फीसदी ज्‍यादा है। लिस्‍ट में अगला नाम होंडा डियो का है। इसकी मई में 20,497 यूनिट्स की सेल हुई। यह पिछले साल इसी महीने बेची गई 1,697 यूनिट्स की तुलना में 1107.84 फीसदी ज्‍यादा है। बात करें हीरो प्लेजर की बिक्री की, तो पिछले महीने 18,531 यूनिट्स इस स्‍कूटर की सेल हुईं। पिछले साल मई में इसकी 2,208 यूनिट बिकी थीं।
Advertisement

टॉप-10 स्‍कूटर्स की लिस्‍ट में Burgman 12,990 यूनिट्स के साथ 7वें नंबर पर रहा। मई 2021 में इसकी 2,745 यूनिट्स बिक्री हुई थी। हीरो डेस्टिनी 125, सुजुकी एवेनिस और यामाहा रेजेडआर भी टॉप-10 स्‍कूटर्स की श्रेणी में शामिल हैं। बात करें ओला इलेक्ट्रिक स्‍कूटर एस1 प्रो की, तो रिटेल में इसकी 9,225 यूनिट्स बिकी हैं और यह टॉप-10 स्‍कूटर्स की कैटिगरी में शामिल है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  9. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.