सैमसंग ने लॉन्च की क्लाउड सर्विस

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 अगस्त 2016 15:10 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने मंगलवार को क्लाउड बैकअप और रीस्टोर सर्विस लॉन्च की
  • गैलेक्सी नोट7 यूज़र को सैमसंग क्लाउड पर 15 जीबी मुफ्त स्पेस मिलेगा
  • सैमसंग का कहना है कि ह सर्विस इसके स्मार्ट स्विच फीचर का अपग्रेड है
सैमसंग ने मंगलवार को गैलेक्सी नोट7 के लॉन्च के साथ ही अपनी सैमसंग क्लाउड सर्विस भी लॉन्च कर दी। इस सर्विस के जरिए फोन यूज़र अपने मोबाइल फोन डेटा का बैकअप इस क्लाउड सर्विस पर बना सकेंगे।

दक्षिण कोरिया की इस दिग्गज़ कंपनी ने ऐलान किया कि गैलेक्सी नोट7 यूज़र को स्टोरेज और रीस्टोरेज के लिए क्लाउड सर्विस पर 15 जीबी तक का मुफ्त स्पेस मिलेगा। खास बात है कि कंपनी ने अपनी क्लाउड स्टोरेज को अपने स्मार्ट स्विच फीचर में एक एनहेंसमेंट बताया है।  

स्मार्ट स्विच फीचर के जरिए आमतौर पर पुराने डिवाइस से नए डिवाइस पर डेटा ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह फीचर पीसी और मोबाइल वर्जन दोनों पर ही उपलब्ध है।

क्लाउड सर्विस इस फीचर का एक एनहेंसमेंट है इसीलिए इस सर्विस का इस्तेमाल मल्टीमीडिया फाइल के लिए बैकअप की जगह पूरे फोन के बैकअप के लिए इस्तेमाल होगा। बैकअप के अलावा, क्लाउड सर्विस से डिवाइस के बीच आसानी से डेटा, ऐप, सेटिंग और लेआउट ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
Advertisement

कंपनी ने अपनी क्लाउड सर्विस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि सैमसंग, ऐप्पल और गूगल जैसे प्रतिद्वंदियों के चलते अपनी क्लाउड सर्विस को बढ़ावा देगी।
Advertisement

सैमसंग ने मंगलावर को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी नोट7 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत आइरिस स्कैनर है। यह इस किस्म के फ़ीचर से लैस सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है। गैलेक्सी नोट सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह गैलेक्सी नोट7 भी एस पेन स्टायलस के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में 5.7 इंच का क्वाड-एचडी (2560 x 1440 पिक्सल) डुअल एज सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 64-बिट 14एनएम ऑक्टा-कोर (2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड + 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड) प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। गैलेक्सी नोट7 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 'डुअल पिक्सल' 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एक डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। हैंडसेट में सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 3500 एमएएच की बैटरी और एनएफसी सपोर्ट भी दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.