Western Digital और Seagate ने संकेत दिया है कि 2026 तक की उनकी हार्ड ड्राइव क्षमता लगभग पूरी तरह आवंटित हो चुकी है। Western Digital के CEO के मुताबिक कंपनी 2026 के लिए “लगभग सोल्ड आउट” है और अधिकांश क्षमता बड़े एंटरप्राइज ग्राहकों को दी गई है। Seagate ने भी कहा कि उसके हाई कैपेसिटी नियरलाइन ड्राइव्स 2026 तक फुली अलॉटेड हैं। AI और क्लाउड डेटा सेंटर्स की बढ़ती मांग को इस स्थिति की मुख्य वजह माना जा रहा है। इसका असर कंज्यूमर मार्केट में उपलब्धता और कीमतों पर पड़ सकता है।
Android और iPhone यूज़र्स के लिए कई फोटो ऐप्स मौजूद हैं, जो क्लाउड स्टोरेज प्रक्रिया मुहैया कराते हैं। लेकिन प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर पर मौजूद हर ऐप का इस्तेमाल करना आसान नहीं होता और न ही वह आपको ज्यादा फ्री स्टोरेज सुविधा मिलती है।
एयरटेल ने बिना किसी शोर-शराबे के मायएयरटेल ऐप में एयरेटल बैकअप नाम का नया फ़ीचर जोड़ा है। कंपनी यूज़र को 2 जीबी क्लाउट स्टोरेज मुफ्त दे रही है जहां पर ऑडियो, वीडियो, फोटो, डॉक्यूमेंट, कॉन्टेक्ट, कॉल हिस्ट्री और अन्य चीज़ों का बैकअप रखना संभव होगा।
सैमसंग ने मंगलवार को गैलेक्सी नोट7 के लॉन्च के साथ ही अपनी सैमसंग क्लाउड सर्विस भी लॉन्च कर दी। इस सर्विस के जरिए फोन यूज़र अपने मोबाइल फोन डेटा का बैकअप इस क्लाउड सर्विस पर बना सकेंगे।