भारत में सैंकड़ों IT प्रोफेशनल्स हायर करेगी अमेरिकी टेक कंपनी Salesforce  

इस क्लाउड-बेस्ड सर्विसेज प्रोवाइडर के मुंबई, हैदराबाद, पुणे, बेंगलुरु, गुरूग्राम और जयपुर में ऑफिस हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 सितंबर 2022 21:31 IST
ख़ास बातें
  • देश में कंपनी के एंप्लॉयीज की संख्या 7,500 से अधिक है
  • Salesforce का फोकस BFSI और मैन्युफैक्चरिंग पर है
  • कंपनी का मानना है कि आगामी महीनों में हाइब्रिड मॉडल भी महत्वपूर्ण है

कंपनी के एंप्लॉयीज की संख्या अगले वर्ष की शुरुआत तक बढ़ाकर 10,000 की जाएगी

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Salesforce ने भारत में लगभग 2,500 IT प्रोफेशनल्स को हायर करने की योजना बनाई है। देश में कंपनी के एंप्लॉयीज की संख्या 7,500 से अधिक है और अगले वर्ष की शुरुआत तक बढ़ाकर 10,000 किया जाएगा। इस क्लाउड-बेस्ड सर्विसेज प्रोवाइडर के मुंबई, हैदराबाद, पुणे, बेंगलुरु, गुरूग्राम और जयपुर में ऑफिस हैं।

कंपनी की CEO, Arundhati Bhattacharya ने बताया कि भारत में Salesforce का फोकस बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) और मैन्युफैक्चरिंग पर है। उन्होंने कहा, "हमारे पास 7,500 से अधिक एंप्लॉयीज हैं। हमें उम्मीद है कि अगले वर्ष की शुरुआत तक यह संख्या बढ़कर लगभग 10,000 हो जाएगी।" महामारी के बाद ऑफिस से काम करने को लेकर Bhattacharya ने कहा, "हम अधिक से अधिक वर्कफोर्स को ऑफिस में लौटता देखेंगे।" उुनका कहना था कि जब लोग ऑफिस आते हैं तो आपसी सहयोग और जुड़ाव बढ़ता है। हालांकि, इसके साथ ही उनका कहना था कि वर्किंग के लिए कुछ हाइब्रिड होना भी महत्वपूर्ण है। आगामी महीनों में ऑफिस आने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी लेकिन लोगों की सुविधा के अनुसार वर्क फ्रॉम होम भी जारी रहेगा। 
Advertisement

ग्लोबल IT सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने स्टाफ को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा है। कंपनी ने एंप्लॉयीज को भेजी ईमेल में बताया है कि उसने अपने सुपरवाइजर की ओर से बनाए गए रोस्टर के अनुसार एक सप्ताह में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा। इसका उल्लंघन करने वाले एंप्लॉयीज के खिलााफ कंपनी की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। 

हालांकि, ईमेल में इसके लिए कोई समयसीमा नहीं दी गई है। एंप्लॉयीज से अधिक जानकारी के लिए उनके HR बिजनेस पार्टनर्स से संपर्क करने को कहा गया है। कुछ सप्ताह पहले TCS ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए एंप्लॉयीज को ऑफिस आने के लिए प्रोत्साहित किया था। कंपंनी ने एंप्लॉयीज को ऑफिस से काम करने के फायदों के बारे में बताने की कोशिश की थी। TCS ने 25x25 प्लान बनाया है। यह एक नया ऑपरेटिंग मॉडल है जिसमें किसी भी समय उसकी वर्कफोर्स के केवल 25 प्रतिशत को ऑफिस में मौजूद रहना होगा। इस प्लान को अगले तीन वर्षों में पूरी तरह लागू किया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.