रॉयल एनफील्ड ने जून में बेची 73,141 मोटरसाइकिल्स, क्लासिक 350, बुलेट 350 की जोरदार सेल्स

कंपनी की Guerrilla 450 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Himalayan 450 पर बेस्ड एक रोडस्टर मोटरसाइकिल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 17:51 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने रॉयल एनफील्ड ने 7,024 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है
  • हाल ही में कंपनी ने जापान में अपनी नई बुलेट 350 को लॉन्च किया था
  • इसकी सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल Hunter 350 है

पिछले महीने कंपनी ने 7,024 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है

पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield की पिछले महीने बिक्री में मामूली गिरावट हुई है। कंपनी ने जून में 73,141 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 77,109 मोटरसाइकिल्स बेची थी। पिछले महीने रॉयल एनफील्ड ने 7,024 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। पिछले वर्ष जून में इसका एक्सपोर्ट 9,614 यूनिट्स का था। 

कंपनी की Guerrilla 450 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Himalayan 450 पर बेस्ड एक रोडस्टर मोटरसाइकिल है। रॉयल एनफील्ड के CEO, B Govindarajan ने कहा, "हम लंबी-अवधि की अपनी योजना पर आगे बढ़ रहे हैं। यह कंपनी के लिए एक रोमांचक वर्ष होगा। हमारी कुछ नए लॉन्च करने की योजना है। इससे हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में मजबूती आएगी। इस महीने Guerrilla 450 को लॉन्च किया जाएगा।" 

हाल ही में कंपनी ने जापान में अपनी नई बुलेट 350 को लॉन्च किया था। पिछले वर्ष यह मोटरसाइकिल भारत में पेश की गई थी। इसका जापान में प्राइस 6,94,100 येन (लगभग 3.83 लाख रुपये) का है। इसके साथ ही कंपनी ने Himalayan 450 को भी जापान में उपलब्ध कराया था। बुलेट 350 में अलग दिखने वाला हैंडलबार और सिंगल सीट है। इसका इंजन और चेसिस Classic 350 के समान है। बुलेट 350 में 349 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 20.2 bhp की पावर और 27 Nm तक टॉर्क जेनरेट करता है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Bullet 350 को दो नए कलर्स में पेश किया था। ये कलर्स मिलिट्री सिल्वर रेड और मिलिट्री सिल्वर ब्लैक हैं। इन कलर्स के साथ हैंड पेंटेड सिल्वर पिनट्राइप्स दी गई हैं। इससे पहले इस मोटरसाइकिल के सिर्फ टॉप-एंड वेरिएंट में हैंड पेंटेड पिनस्ट्राइप्स थी। 

बुलेट 350 को तीन वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड, मिलिट्री और ब्लैक गोल्ड में उपलब्ध कराया गया है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन गैस चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसके वेरिएंट के आधार पर फ्रंट और रियर में डिस्क या डिस्क और ड्रम ब्रेक है। रॉयल एनफील्ड की सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल Hunter 350 है। यह 17 इंच के व्हील्स वाली कंपनी की पहली मोटरसाइकिल है। इस मोटरसाइकिल की इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड, इटली, फ्रांस, अर्जेंटीना, ब्रिटेन, जर्मनी और कोलंबिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी बिक्री हो रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.