भारत का पहला हाइड्रोजन पर चलने वाला हैवी-ड्यूटी ट्रक हुआ इंडिया एनर्जी वीक में पेश, जानें क्या है खास

भारत के पहले हाइड्रोजन पर चलने वाले ट्रक को पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक में बेंगलुरु में हरी झंडी दिखाई। यहां हम आपको हैवी-ड्यूटी ट्रक के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 फरवरी 2023 11:00 IST
ख़ास बातें
  • हाइड्रोजन इंटरनल कंबशन इंजन (H2-ICE) पर चलने वाला हैवी-ड्यूटी ट्रक पेश।
  • ट्रक को PM मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक में बेंगलुरु में हरी झंडी दिखाई।
  • यह ट्रक 19 से 35 टन की लोडिंग कैपेसिटी के साथ काम कर सकता है।

Ashok Leyland हाइड्रोजन पावर्ड हैवी-ड्यूटी ट्रक

Photo Credit: Ashok Leyland

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और अशोक लीलैंड ने भारत के पहले हाइड्रोजन इंटरनल कंबशन इंजन (H2-ICE) पर चलने वाले हैवी-ड्यूटी ट्रक को पेश किया है। भारत के पहले हाइड्रोजन पर चलने वाले ट्रक को पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक में बेंगलुरु में हरी झंडी दिखाई। यहां हम आपको हाइड्रोजन इंटरनल कंबशन इंजन (H2-ICE) पर चलने वाले हैवी-ड्यूटी ट्रक के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

हिंदुजा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अशोक लेलैंड और भारत की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज बीते 1 साल से एच2-आईसीई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे थे। हैवी-ड्यूटी ट्रक की टेस्टिंग अगस्त 2022 से की जा रही है। अशोक लेलैंड H2-ICE ट्रक रेंज हाइड्रोजन पर चलते हैं जो कि एक सामान्य डीजल बेस्ड कंबशन इंजन के जैसे पुराने आर्किटेक्चर की तरह ही लगते हैं। ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया है कि 19 से 35 टन की लोडिंग कैपेसिटी के साथ H2-ICE हेवी-ड्यूटी ट्रक आमतौर पर कम कॉस्ट के साथ क्लीन एनर्जी पर काम करते हैं।

Ashok Leyland के प्रेसिडेंट और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर डॉ एन सरवनन का कहना है कि "रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ काम करते हुए हमने एक बार फिर अपनी टेक्नोलॉजी लीडरशिप और क्लीन मोबिलिटी मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दिखाया है।" इसके अलावा उन्होंने कहा कि "हमारा उद्देश्य भारत में दूसरे फ्यूल सेगमेंट को आत्मनिर्भर बनाना और आत्मानिर्भर भारत कैंपेन में शामिल होना है।"

क्लीन मोबिलिटी के लिए H2-ICE टेक्नोलॉजी बेहतर लग रही है। हालांकि लिमिटेड हाइड्रोजन फ्यूल की उपलब्धता के चलते कॉस्ट ज्यादा है। केंद्र सरकार नेशनल हाइड्रोजन एनर्जी रोडमैप और नेशनल हाइड्रोजन एनर्जी मिशन जैसी प्रमोशनल एक्टिविटी पर काम कर रही है। बीते माह Ashok Leyland ने Auto Expo 2023 में इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन ऑप्शन पर चलने वाली अपनी फ्यूचरिस्टिक व्हीकल रेंज को शोकेस किया, जहां पर दर्शकों द्वारा उन्हें खूब सराहा गया।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.