5,000 इलेक्ट्रिक बसों को भारत में चलाने के लिए Ashok Leyland और Chalo के बीच साझेदारी

Switch Mobility और Chalo के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) पर प्रारंभिक तीन वर्षों की अवधि के लिए हस्ताक्षर किए गए हैं।

5,000 इलेक्ट्रिक बसों को भारत में चलाने के लिए Ashok Leyland और Chalo के बीच साझेदारी

Switch Mobility और Chalo के बीच समझौता तीन वर्षों की अवधि के लिए हुआ है

ख़ास बातें
  • Switch Mobility और Chalo के बीच समझौता तीन वर्षों का है
  • लाइव ट्रैकिंग, डिजिटल टिकट और ट्रैवल प्लान जैसी सुविधाएं Chalo संभालेगी
  • इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई और रखरखाव की जिम्मेदारी Switch Mobility की होगी
विज्ञापन
भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की प्रकिया में तेजी आ रही है। सरकार के साथ-साथ निजी कंपनियां भी अपने बेढ़े में इलेक्ट्रिक बसें शामिल कर रही हैं। ऐसा ही एक उदाहरण Switch Mobility और Chalo के बीच हुई एक साझेदारी है, जिसके तहत Hinduja Group के प्रमुख ब्रांड Ashok Leyland की इलेक्ट्रिक व्हीकल डिवीजन, स्विच मोबिलिटी ने देश भर में 5,000 इलेक्ट्रिक बसों को तैनात करने के लिए ट्रांस्पोर्ट टेक्नोलॉजी कंपनी Chalo के साथ हाथ मिलाया है। 

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, Switch Mobility और Chalo के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) पर प्रारंभिक तीन वर्षों की अवधि के लिए हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी के तहत स्विच मोबिलिटी 5,000 इलेक्ट्रिक बसें चलों को मुहैया कराएगी, जिनकी तैनाती देश भर में होगी। साझेदारी के तहत, दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से उन शहरों में इलेक्ट्रिक बसों को तैनात करने के लिए निवेश करेंगे जहां Chalo मौजूद है।

रिपोर्ट का कहना है कि Chalo लाइव बस ट्रैकिंग, डिजिटल टिकट और ट्रैवल प्लान जैसी सुविधाएं प्रदान करने वाले अपने कंज्यूमर टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन तैनात करने के साथ-साथ रूट, फ्रीक्वेंसी, टाइम टेबल और किराए भी निर्धारित करेगी। वहीं, दूसरी ओर Switch की जिम्मेदारियों में इन इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई और रखरखाव शामिल हैं।

स्विच मोबिलिटी इंडिया के सीईओ महेश बाबू ने एक बयान में कहा, "5,000 इलेक्ट्रिक बसों की यह महत्वपूर्ण साझेदारी निश्चित रूप से किफायती, आरामदायक, परेशानी मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन समाधानों तक पहुंच खोलेगी।"

वहीं, चलो के सह-संस्थापक और सीईओ मोहित दुबे ने कहा, "पिछले साल, हमने अपने तीन शहरों में 1,000 नई बसें जोड़ने के लिए एक परियोजना को अंतिम रूप दिया था। आज, हम 5 गुना बड़े पैमाने पर स्विच के साथ साझेदारी करके खुश हैं।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »