AI-इंटीग्रेटेड 6G नेटवर्क! Qualcomm ला रहा बेहतर स्पीड और कनेक्टिविटी

Qualcomm का 6G विजन एक AI-नेटीव सिस्टम पर आधारित है, जहां नेटवर्क खुद ही इंटरफेरेंस, ट्रैफिक लोड और यूजर मूवमेंट जैसे रियल-टाइम कंडीशंस को समझकर अपने पैरामीटर्स को एडजस्ट कर सकेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 फरवरी 2025 21:44 IST
ख़ास बातें
  • Qualcomm ने अपने 6G वायरलेस टेक्नोलॉजी पर काम शुरू करने की घोषणा की
  • Qualcomm का 6G विजन एक AI-नेटीव सिस्टम पर आधारित है
  • कंपनी 5G Advanced के जरिए 6G डेवलपमेंट को आगे बढ़ा रही है

Photo Credit: Reuters

Qualcomm ने बुधवार को अपने 6G वायरलेस टेक्नोलॉजी पर काम शुरू करने की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि वह इस साल से 6G नेटवर्क के स्टैंडर्डाइजेशन का प्रोसेस शुरू करेगी, जिसमें बेहतर स्पेक्ट्रल एफिशिएंसी और सभी फ्रीक्वेंसी बैंड्स में कवरेज सुधारने पर फोकस होगा। इसके अलावा, Qualcomm 6G नेटवर्क और डिवाइसेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भी बड़े स्तर पर इंटीग्रेट कर रही है। कंपनी Mobile World Congress (MWC) 2025 में बार्सिलोना में अपने इनोवेशन पेश करेगी।

Qualcomm का 6G विजन एक AI-नेटीव सिस्टम पर आधारित है, जहां नेटवर्क खुद ही इंटरफेरेंस, ट्रैफिक लोड और यूजर मूवमेंट जैसे रियल-टाइम कंडीशंस को समझकर अपने पैरामीटर्स को एडजस्ट कर सकेगा। कंपनी का इस साल का फोकस नेटवर्क कवरेज और कैपेसिटी को बेहतर बनाना है। Qualcomm का मानना है कि AI-नेटीव प्रोटोकॉल के जरिए नेटवर्क खुद से सीखकर समय के साथ ऑप्टिमाइज हो सकते हैं, जिससे हर यूजर और डिवाइस के लिए कस्टमाइज्ड परफॉर्मेंस मिलेगी।
Advertisement

कंपनी 5G Advanced के जरिए 6G डेवलपमेंट को आगे बढ़ा रही है। Qualcomm ने AI-एन्हांस्ड चैनल स्टेट फीडबैक (CSF) डिज़ाइन करना शुरू कर दिया है, जो 5G Advanced टेक्नोलॉजी में AI और मशीन लर्निंग (ML) का इस्तेमाल रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN), कोर नेटवर्क और नेटवर्क मैनेजमेंट में करेगा। 5G Advanced, जिसे पिछले साल 3GPP Release 18 के साथ लॉन्च किया गया था, 6G स्टैंडर्डाइजेशन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Qualcomm अपने MIMO सिस्टम डिजाइन्स को अपग्रेड कर रहा है ताकि यह FR3 मिडबैंड स्पेक्ट्रम (7-15 GHz) को सपोर्ट कर सके। यह स्पेक्ट्रम World Radio Conference 2023 में प्रस्तावित किया गया था और इसमें 7.125 GHz से 24.25 GHz की फ्रीक्वेंसी शामिल है। इस नए FR3 Giga-MIMO सिस्टम का Qualcomm ने ओवर-द-एयर टेस्ट किया, जिसमें बेहतर स्पीड और कवरेज के नतीजे सामने आए, जो कि 7 GHz से नीचे की फ्रीक्वेंसी के बराबर माने जा सकते हैं। Qualcomm का कहना है कि वह स्पेक्ट्रम रेगुलेटर्स के साथ मिलकर इस बैंड को 6G नेटवर्क डिप्लॉयमेंट के लिए तैयार करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Qualcomm, Qualcomm 6G, 6G
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.