सिंगल चार्ज में 140km रेंज वाली Pure EV ETRYST 350 ई-बाइक लॉन्च, जानें कीमत

इसके फीचर्स की बात करें तो यह 140 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। कंपनी का कहना है कि एक कम्प्लीट ई-बाइक है और 85 किलोमीटर की टॉप स्पीड तक जा सकती है।

सिंगल चार्ज में 140km रेंज वाली Pure EV ETRYST 350 ई-बाइक लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Pure EV

Pure EV ETRYST 350 को तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिसमें रेड, ब्लैक और ब्लू शामिल हैं।

ख़ास बातें
  • ई-बाइक की बैटरी के साथ कंपनी 5 साल की वारंटी दे रही है
  • बाइक में इकोनॉमिकल और हाइ परफॉर्मेंस मोड दिए गए हैं
  • पहले फेज में इसे मेट्रो सिटी और टियर-1 शहरों में उपलब्ध करवाया जाएगा
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric two wheeler) बनाने वाली कंपनी Pure EV  ने भारत में अपनी फ्लैगशिप ई-बाइक (E-Bike) लॉन्च की है। कंपनी ने इसे ETRYST 350 नाम दिया है। eTryst 350 भारत सरकार के मेक इन इंडिया (Make In India) प्रोग्राम के तहत बनाई गई है। जिसके मुताबिक इसे पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर किया गया है। कंपनी की इस लेटेस्ट ई-बाइक (latest E-bike) को इसके हैदराबाद वाले प्रोडक्शन प्लांट में तैयार किया गया है। 

Pure EV ETRYST 350 की कीमत 1.55 लाख रुपये है जो कि इसका एक्स-शोरूम प्राइस है। बाइक को चरणों में उपलब्ध करवाया जाएगा। कंपनी का कहना है कि पहले फेज में इसे मेट्रो सिटी और टियर-1 शहरों में उपलब्ध करवाया जाएगा। उसके बाद इसे लगभग 100 से ज्यादा डीलरशिप में सेल के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। 
ce3ffbtg

Photo Credit: PureEV


इसके फीचर्स की बात करें तो यह 140 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। कंपनी का कहना है कि एक कम्प्लीट ई-बाइक है और 85 किलोमीटर की टॉप स्पीड तक जा सकती है। इसमें 3.5 kwh बैटरी लगाई गई है। कंपनी का कहना है कि यह बाइक इंटरनल कंबशन इंजन बाइक के जितना ही टॉर्क और पावर जेनरेट कर सकती है। 

Pure EV के मुताबिक, बाइक में इकोनॉमिकल और हाइ परफॉर्मेंस मोड दिए गए हैं। इसे तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिसमें रेड, ब्लैक और ब्लू शामिल हैं। ई-बाइक की बैटरी के साथ कंपनी 5 साल की वारंटी दे रही है। या 50 हजार किलोमीटर चलने तक की वारंटी लागू होगी। दोनों में से जो पहले हो। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »