• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम

पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम

Portronics ने भारत में Zeno L Mini वायरलेस लेग मसाजर लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2,849 रुपये है। इसमें 6 मसाज मोड, प्रेशर के 2 ऑप्शन और 2,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसे एक बार चार्ज करने पर 75 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम

Photo Credit: Portronics

Portronics Zeno L Mini वायरलेस लेग मसाजर 6 मसाज मोड के साथ लॉन्च

ख़ास बातें
  • Portronics Zeno L Mini की शुरुआती कीमत 2,849 रुपये रखी गई है
  • इसमें छह मसाज मोड और प्रेशर के दो ऑप्शन मिलते हैं
  • 2,000mAh बैटरी के साथ 75 मिनट तक इस्तेमाल का दावा है
विज्ञापन

Portronics ने भारत में Zeno L Mini नाम से नया वायरलेस लेग मसाजर लॉन्च किया है। इसे घर पर पैरों की थकान और मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव से राहत पाने के लिए बनाया गया है। यह मसाजर एयर कंप्रेशन तकनीक पर काम करता है और इसमें अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से 6 मसाज मोड दिए गए हैं। इसमें कम और ज्यादा प्रेशर के दो ऑप्शन भी मिलते हैं। डिवाइस में 2,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 75 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Portronics Zeno L Mini की भारत में शुरुआती कीमत 2,849 रुपये रखी गई है। इसकी असल कीमत 5,999 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और दूसरे ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी इस डिवाइस के साथ 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।

Portronics Zeno L Mini में छह मसाज मोड दिए गए हैं। इनमें Calf, Thigh, Upper Arm, Forearm, Recovery और Targeted शामिल हैं। इनकी मदद से यूजर अलग-अलग हिस्सों के लिए मसाज मोड चुन सकते हैं। इसमें कम और ज्यादा प्रेशर के दो विकल्प मिलते हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से दबाव तय किया जा सकता है।

इस मसाजर में 10 मिनट और 20 मिनट के टाइमर भी दिए गए हैं। इसका कंट्रोल यूनिट अलग किया जा सकता है। इस पर पावर, प्रेशर, मसाज मोड और टाइमर को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग बटन मिलते हैं।

यह डिवाइस एयर कंप्रेशन तकनीक का इस्तेमाल करता है। इसमें हवा भरने, दबाव बनाने और फिर हवा छोड़ने का क्रम चलता है, जिससे पैरों के आसपास कंट्रोल्ड दबाव बनता है। कंपनी के मुताबिक, इसका इस्तेमाल पैरों की थकान कम करने, मांसपेशियों के खिंचाव से राहत पाने और कसरत के बाद रिकवरी में मदद के लिए किया जा सकता है। हालांकि, इसे किसी बीमारी के इलाज का ऑप्शन नहीं समझना चाहिए।

Portronics Zeno L Mini में 2,000mAh की रिचार्जेबल बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 75 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसका डिजाइन काले रंग में है और यह पैर के आसपास लपेटकर लगाया जाता है। इसमें वेल्क्रो स्ट्रैप दिया गया है, जिससे इसे पैर के हिसाब से फिट किया जा सकता है। इसका छोटा डिजाइन इसे इस्तेमाल के बाद रखने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में भी मदद करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »