Portronics ने भारतीय बाजार में Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Portronics
Portronics Vayu Nano में 120 PSI तक प्रेशर मिलता है।
Portronics ने भारतीय बाजार में Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्ट कॉम्पैक्ट शेप का टायर इन्फ्लेटर है। फिलहाल यह टायर इन्फ्लेटर सिर्फ एक कलर में उपलब्ध है। पोर्ट्रोनिक्स का कहना है कि यह मोटरसाइकिल और साइकिल जैसे टू-व्हीलर के पंचर टायर और बास्केटबॉल और फुटबॉल जैसे पिचके हुए स्पोर्ट्स इक्विपमेंट को इलेक्ट्रॉनिक हवा से फुला सकता है। वायु नैनो 120 पीएसआई तक का प्रेशर प्रदान करता है। इसमें दो 600mAh की बैटरी दी गई हैं। वहीं इसमें ऑटोमैटिक शट-ऑफ की सुविधा भी दी गई है। आइए Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर की कीमत 2,999 रुपये है। यह Portronics के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। वहीं, टायर इन्फ्लेटर ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 2,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह टायर इन्फ्लेटर बाजार में सिर्फ काले रंग में उपलब्ध है।
Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर 120 PSI तक का प्रेशर प्रदान करता है। इसमें मोटरसाइकिल टायर के लिए 45 पीएसआई, साइकिल टायर के लिए 35 पीएसआई और बास्केटबॉल और फुटबॉल के लिए 8 पीएसआई तक प्रेशर के लिए प्रीसेट मोड हैं। यूजर्स 120 पीएसआई तक प्रेशर पाने के लिए कस्टम मोड का उपयोग कर सकते हैं। यह कॉर्डलेस डिवाइस 5 मिनट से भी कम समय में टायर को 0 से 35 पीएसआई तक फुला सकता है। पोर्ट्रोनिक्स वायु नैनो टायर इन्फ्लेटर में दो 600mAh रिचार्जेबल बैटरी दी गई है, जिन्हें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
पोर्ट्रोनिक्स वायु नैनो में एक स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले भी दी गई है, जो यूजर्स को रियल टाइम डिटेल दिखाता है, जिसमें प्रेशर वैल्यू, प्रेशर यूनिट ऑप्शन (PSI और BAR) और वर्तमान बैटरी लेवल शामिल हैं। Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर में प्रेशर बढ़ाने और घटाने तथा ऑप्शन चुनने के लिए तीन बटन भी हैं। डिवाइस में एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह लो लाइट में टायर फुलाने में यूजर्स की मदद करता है। यह एक ऑटोमैटिक शट-ऑफ सिक्योरिटी फीचर से भी लैस है जो टायर में ज्यादा हवा भरने से रोकता है। टायर इन्फ्लेटर के साथ कई अटैचमेंट भी हैं जो खासतौर पर मोटरसाइकिल, साइकिल और स्पोर्ट्स इक्विपमेंट में हवा भरने के लिए तैयार किए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस