पुरानी कार में भी बिना केबल के चलेगा Android Auto और CarPlay, Portronics ने लॉन्च किया Tune Plus

Portronics Tune Plus में 3GB RAM और 32GB ROM दी गई है, जिससे कंपनी के मुताबिक, इसका बूट टाइम काफी तेज है और मल्टीटास्किंग भी स्मूद रहती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2025 15:08 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Tune Plus की कीमत 4,649 रुपये रखी गई है
  • Tune Plus में 3GB RAM और 32GB ROM दी गई है
  • TF कार्ड स्लॉट के जरिए यूजर ऑफलाइन म्यूजिक या वीडियो प्ले कर सकते है

Portronics Tune Plus की कीमत 4,649 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Portronics

Portronics ने अपने नए स्मार्ट कार एडेप्टर Tune Plus को लॉन्च कर दिया है। यह एक कॉम्पैक्ट वायरलेस कार एडेप्टर है जो आपकी कार के वायर्ड Apple CarPlay या Android Auto सिस्टम को पूरी तरह वायरलेस बना देता है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस न सिर्फ केबल्स के झंझट से छुटकारा देता है बल्कि इसमें बिल्ट-इन YouTube और Netflix स्ट्रीमिंग, फास्ट ड्यूल-बैंड Wi-Fi और प्लग-एंड-प्ले सेटअप जैसी खूबियां दी गई हैं।

Portronics Tune Plus की कीमत 4,649 रुपये रखी गई है और यह ब्लैक कलर में उपलब्ध है। यह डिवाइस Portronics.com, Amazon, Flipkart और देशभर के प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 6 महीने की वारंटी भी दे रही है।

Advertisement

Portronics के फाउंडर और डायरेक्टर जसमीत सिंह ने लॉन्च के मौके पर कहा कि, "Tune Plus के जरिए हम कार ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाना चाहते थे। यह सिर्फ एक वायरलेस एडेप्टर नहीं बल्कि ड्राइवर के लिए सुविधा, एंटरटेनमेंट और इनोवेशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।"

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Tune Plus में 3GB RAM और 32GB ROM दी गई है, जिससे कंपनी के मुताबिक, इसका बूट टाइम काफी तेज है और मल्टीटास्किंग भी स्मूद रहती है। डिवाइस का ड्यूल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz) कनेक्शन बेहतर स्पीड और स्टेबल परफॉर्मेंस देने का दावा करता है, ताकि CarPlay या Android Auto के दौरान कोई लैग महसूस न हो।

डिजाइन की बात करें तो Tune Plus को हर कार के लिए कम्पैटिबल और सिंपल बनाया गया है। इसमें TF कार्ड स्लॉट दिया गया है जिससे यूजर ऑफलाइन म्यूजिक या वीडियो भी प्ले कर सकते हैं। साथ ही Dual USB-A और Type-C पोर्ट्स के जरिए यह नए और पुराने दोनों कार मॉडलों के साथ काम करता है। Tune Plus सभी कारों को सपोर्ट करता है जिनमें पहले से वायर्ड CarPlay या Android Auto इंस्टॉल है। यह iOS 15+ और Android 12+ वाले स्मार्टफोन्स के साथ कम्पैटिबल है।

Advertisement

कंपनी के मुताबिक इसे इंस्टॉल करने के लिए किसी टूल या ऐप की जरूरत नहीं होती, बस Plug & Play और एक मिनट से भी कम में यह चलने लगता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.