• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 200W साउंड वाले Portronics Iron Beats III पार्टी स्‍पीकर ‘सस्‍ते’ में लॉन्‍च, जानें प्राइस

200W साउंड वाले Portronics Iron Beats III पार्टी स्‍पीकर ‘सस्‍ते’ में लॉन्‍च, जानें प्राइस

पोर्ट्रोनिक्‍स (Portronics) ने एक नया पार्टी ऑडियो स्‍पीकर पेश किया है। इसका नाम Iron Beats III है। 200 वॉट का ऑडियो देने वाले इस स्‍पीकर को लेकर दावा है कि यूजर को शानदार बास मिलेगा।

200W साउंड वाले Portronics Iron Beats III पार्टी स्‍पीकर ‘सस्‍ते’ में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Photo Credit: amazon

इसके साथ वायरलैस UHF karaoke माइक मिल जाते हैं। RGB LED लाइट इसमें लगी हैं।

ख़ास बातें
  • Portronics Iron Beats III स्‍पीकर हुए लॉन्‍च
  • 7,999 रुपये कीमत में किए गए लॉन्‍च
  • इन्‍हें ऑनलाइन खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
पोर्ट्रोनिक्‍स (Portronics) ने एक नया पार्टी ऑडियो स्‍पीकर पेश किया है। इसका नाम Iron Beats III है। 200 वॉट का ऑडियो देने वाले इस स्‍पीकर को लेकर दावा है कि यूजर को शानदार बास मिलेगा। इस स्‍पीकर में साउंड को कस्‍टमाइज करने की सुविधा मिलती है। EQ को भी प्रीसेट किया जा सकता है। इसके साथ वायरलैस UHF karaoke माइक मिल जाते हैं। RGB LED लाइट इसमें लगी हैं जो अलग-अलग मोड्स पर काम करती हैं। कई और खूबियां इस स्‍पीकर में दी गई हैं। 
 

Portronics Iron Beats III Price 

Portronics Iron Beats III की कीमत 7,999 रुपये है। इन्‍हें पोर्ट्रोनिक्‍स की वेबसाइट के अलावा, एमेजॉन, फ्लिपकार्ट समेत अन्‍य प्‍लेटफॉर्म्‍स से लिया जा सकेगा। कंपनी 12 महीनों की वॉरंटी ऑफर कर रही है। 
 

Portronics Iron Beats III Features, Specifications 

Portronics Iron Beats III को मुख्‍य रूप से उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो कम दाम में अच्‍छे बास वाला स्‍पीकर चाहते हैं। इनका डिजाइन इन्‍हें पार्टी वगैरह में इस्‍तेमाल करने के लिए परफेक्‍ट दिखाता है। साथ में रिमोट और वायरलैस माइक भी दिया गया है। 

इनमें फुल-स्‍क्रीन RGB LED लाइट लगी हैं जो म्‍यूजिक के हिसाब से जगमगाती हैं। Portronics Iron Beats III में 200वॉट का आउटपुट है, जिसका मतलब है कि यह काफी लाउड भी हैं। ब्‍लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी इसमें दी गई है। इनमें मिलने वाली ट्रेबल और बास को एडजस्‍ट किया जा सकता है। अगर आप ज्‍यादा बास नहीं चाहते तो वह कम भी हो जाएगा। 
एक बार चार्ज करने पर यह स्‍पीकर 4 घंटों तक म्‍यूजिक सुना सकता है। इसमें USB कनेक्टिविटी दी गई है। TF कार्ड लगाया जा सकता है और AUX पोर्ट दिया गया है। रिमोट कंट्रोल से भी कई सारे ऑप्‍शंस मिल जाते हैं और यह वायरलैस काम करता है। ढेर सारे EQ मोड्स हैं जो उन लोगों के लिए विशेषतौर पर काम आएंगे, जिन्‍हें म्‍यूजिक की समझ है। 

सबसे अच्‍छी बात कि इसमें इन-बिल्‍ट एफएम रेडियो मिलता है। मोबाइल अटैच करने के लिए भी स्‍पेस दिया गया है। Portronics Iron Beats III का वजन 4.8 kg है। यह सिंगल कलर ब्‍लैक में आते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »