• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Philips ने लॉन्च किया 2K रिकॉर्डिंग वाला सिक्योरिटी कैमरा Philips 5000 Series Indoor 360 Degree, जानें कीमत

Philips ने लॉन्च किया 2K रिकॉर्डिंग वाला सिक्योरिटी कैमरा Philips 5000 Series Indoor 360 Degree, जानें कीमत

Philips 5000 Series Indoor 360-Degree कैमरा में 3 मेगापिक्सल का सेंसर लगा है।

Philips ने लॉन्च किया 2K रिकॉर्डिंग वाला सिक्योरिटी कैमरा Philips 5000 Series Indoor 360 Degree, जानें कीमत

Photo Credit: Philips

Philips 5000 Series Indoor 360-Degree कैमरा में 3 मेगापिक्सल का सेंसर लगा है।

ख़ास बातें
  • यह 128 जीबी तक मैमोरी कार्ड को सपोर्ट करता है।
  • कैमरा में 3 मेगापिक्सल का सेंसर लगा है।
  • फुटेज को यह SD कार्ड में स्टोर कर लेता है
विज्ञापन
Philips 5000 Series Indoor 360-Degree कैमरा भारत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे CES 2024 में पेश किया था। यह एक सिक्योरिटी कैमरा है जो 2K क्वालिटी वाले वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। खास बात यह भी है कि इसके लिए इसे हर वक्त wi-fi कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं है। फुटेज को यह SD कार्ड में स्टोर कर लेता है और बाद में इसे एप्लिकेशन या क्लाउड में भी अपलोड किया जा सकता है। यह Philips कम्पेनियन स्मार्टफोन ऐप की मदद से ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें नाइट विजन फीचर भी है जो ब्लैक एंड व्हाइट में इमेज कैप्चर कर सकता है। 
 

Philips 5000 Series Indoor 360-Degree price in India

Philips 5000 Series Indoor 360-Degree कैमरा की भारत में कीमत 8,895 रुपये है। यह Philips Domestic Appliances वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। साथ ही यह Amazon पर भी खरीद के लिए उपलब्ध है। कैमरा सिंगल ब्लैक शेड में आता है। 
 

Philips 5000 Series Indoor 360-Degree Camera specifications

Philips 5000 Series Indoor 360-Degree कैमरा में 3 मेगापिक्सल का सेंसर लगा है। यह 2K यानी 2,304 х 1,296 पिक्सल रिजॉल्यूशन की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर 24 x 7 मोड पर रिकॉर्डिंग की जा सकती है। यह 128 जीबी तक मैमोरी कार्ड को सपोर्ट करता है। यह ऑफलाइन रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। 

कैमरा Philips Home Safety एप्लीकेशन को सपोर्ट करता है। इस ऐप के माध्यम से यूजर कैमरा के फंक्शन और सिक्योरिटी फुटेज को कंट्रोल कर सकता है। इसमें टू-वे टॉक और सायरन फीचर भी है। इसमें AI आधारित मोशन डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है। इसके डाइमेंशन 174mm х 158.5mm х 99mm हैं और वजन 655g है। यह ब्लैक एंड व्हाइट नाइट विजन को भी सपोर्ट करता है जो कि 10m तक की दूरी तक देख सकता है। इसे -10 डिग्री से लेकर 25 डिग्री तक टिल्ट किया जा सकता है। इसमें बिल्ट इन माइक्रोफोन हैं, स्पीकर और सायरन भी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »