Paytm Payments Bank यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब इस तारीख तक जारी रहेंगी सर्विस, RBI ने जारी की सूचना

कस्टमर 15 मार्च 2024 तक Paytm Payments Bank के बैंक अकाउंट्स, चाहे वो सेविंग्स अकाउंट हो या करंट अकाउंट, में से पैसे निकलवा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 फरवरी 2024 11:47 IST
ख़ास बातें
  • अकाउंट में बैलेंस रहने तक ऑटोमेटिक पेमेंट जारी रहेंगे।
  • 15 मार्च 2024 के बाद सैलरी क्रेडिट्स बंद हो जाएंगे।
  • Debit Card से अभी भी पैसे निकलवाए जा सकते हैं।

Paytm Payments Bank के लिए RBI ने डेडलाइन को बढ़ा दिया है।

Paytm Payments Bank को लेकर यूजर्स के मन में जो संदेह बना हुआ है RBI ने उसका समाधान करने की कोशिश की है। रिजर्व बैंक ने उन सभी सवालों के जवाब जारी किए हैं जो इस वक्त किसी Paytm यूजर के मन में Paytm Payments Bank को लेकर हो सकते हैं। इसके अलावा 29 फरवरी की डेडलाइन को अब 15 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। पेटीएम के लिए यह बड़ी राहत है। अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सभी ऑपरेशन 15 मार्च तक जारी रहेंगे। इस बीच रिजर्व बैंक ने जो FAQs जारी किए हैं, उन पर एक नजर डाल लेते हैं- 

वॉलेट सर्विस, FASTags, और NCMC कार्ड का क्या होगा?
Advertisement
RBI ने FAQs जारी कर कहा है कि Paytm Payments Bank के वॉलेट सर्विस, FASTags, और NCMC कार्ड बैलेंस खत्म होने तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन 15 मार्च के बाद इनमें टॉपअप रीचार्ज नहीं करवाया जा सकेगा। असुविधा से बचने के लिए यूजर्स को अन्य बैंकों के फास्टैग या एनसीएमसी कार्ड खरीदने की सलाह दी गई है। 

Paytm Payments Bank के बैंक अकाउंट्स का क्या होगा?
Advertisement
कस्टमर 15 मार्च 2024 तक Paytm Payments Bank के बैंक अकाउंट्स, चाहे वो सेविंग्स अकाउंट हो या करंट अकाउंट, में से पैसे निकलवा सकते हैं। Paytm Payments Bank द्वारा जारी किए गए Debit Card से अभी भी पैसे निकलवाए जा सकते हैं। 

Paytm Payments Bank से डिपॉजिट और ट्रांसफर हो सकेगा?
Advertisement
15 मार्च 2024 के बाद ब्याज, कैशबैक, पार्टनर बैंकों से स्वीप-इन या रिफंड जैसे कुछ स्वीकार्य क्रेडिट को छोड़कर Paytm Payments Bank से डिपॉजिट और ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। 'स्वीप इन/आउट' सर्विस के जरिए पार्टनर बैंकों के पास मौजूदा डिपॉजिट को स्पेसिफाइड लिमिट के भीतर पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट्स में वापस लाया जा सकता है।

मर्चेंट्स के बिजनेस ऑपरेशंस का क्या होगा?
Advertisement
Paytm QR कोड, साउंडबॉक्स, या POS यूज करने वाले मर्चेंट्स को 15 मार्च 2024 के बाद पेमेंट रिसीव करने के लिए किसी अन्य सुविधा का इंतजाम करना होगा। 

सैलरी और सरकार से मिलने वाले बेनिफिट्स का क्या होगा?
Advertisement
Paytm Payments Bank अकाउंट्स में 15 मार्च 2024 के बाद सैलरी क्रेडिट्स बंद हो जाएंगे। कस्टमर्स को अन्य विकल्प देखने की सलाह दी गई है। सब्सिडी और सीधे लाभ भी इस तारीख के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक अकाउंट में प्राप्त नहीं होंगे। 

ऑटोमेटिक पेमेंट और EMIs का क्या होगा?
बिजली के बिल, OTT सब्सक्रिप्शन, और EMI के लिए अकाउंट में बैलेंस रहने तक ऑटोमेटिक पेमेंट जारी रहेंगे। लेकिन 15 मार्च के बाद कोई क्रडिट अकाउंट में नहीं किया जा सकेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.