Paris Paralympics 2024: कब और कहां देखें लाइव गेम्स

Paris Paralympics 2024 के सभी 549 इवेंट भारत में Olympics.com पर फ्री में लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे।

Paris Paralympics 2024: कब और कहां देखें लाइव गेम्स

Photo Credit: Olympics.com

Paris Paralympics 2024 के सभी 549 इवेंट Olympics.com पर लाइव स्ट्रीम होंगे।

ख़ास बातें
  • पेरिस में 28 अगस्त बुधवार से पैरालिंपिक 2024 गेम्स शुरू होने जा रहे हैं।
  • पैरालिंपिक के सभी 549 इवेंट भारत में Olympics.com पर स्ट्रीम होंगे।
  • भारत के पैरालंपिक दल में 84 एथलीट शामिल हैं।
विज्ञापन
पेरिस में आज यानी कि 8 सितंबर बुधवार से पैरालिंपिक 2024 गेम्स शुरू होने जा रहा है। पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहने के बाद एक बार फिर से मेडल की उम्मीदें शुरू हो गई हैं। ओलंपिक भारतीय दल सिर्फ 6 पदक लेने में कामयाब रहा, जिसमें 5 कांस्य और सिर्फ एक रजत शामिल था, इन गेम्स में भारत को एक भी गोल्ड मेडल नहीं मिला। पेरिस 2024 पैरालिंपिक में भारत की यात्रा 28 अगस्त से शुरू होने वाली है और 9 सितंबर तक जारी रहेगी।


पैरालिंपिक 2024 गेम्स कब देखें


पेरिस 2024 पैरालिंपिक 28 अगस्त से 9 सितंबर तक फ्रांस में आयोजित होने वाला हैं। इवेंट भारतीय समयानुसार 1.30 बजे शुरू होते हैं। हालांकि, भारत के इवेंट 29 अगस्त से शुरू होने वाले हैं। 


पैरालिंपिक 2024 लाइव कहां देखें


Paris Paralympics 2024 के सभी 549 इवेंट भारत में Olympics.com पर फ्री में लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे। गेम्स का भारत में किसी भी टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट नहीं होगा। हालांकि, चुनिंदा हाइलाइट्स Sports18 TV चैनल पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा JioCinema पर भी फैंस लाइव एक्शन भी देख सकते हैं।

देश के पैरालंपिक दल में 84 एथलीट शामिल हैं, जो कि फ्रांस में 12 खेलों में अपने खेलने के लिए तैयार है। 38 मेंबर वाली पैरा एथलेटिक्स टीम का नेतृत्व सुमित अंतिल कर रही हैं, जो कि टोक्यो 2020 पैरा जैवलिन (भाला) चैंपियन थी। यह ग्रुप भारत की लगभग आधी पैरालंपिक टीम है जो कि 12 पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेगा जो कि देश में महत्वपूर्ण पदक लाने में योगदान देगी।

टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में भारत ने 5 गोल्ड, 8 रजत और 6 कांस्य समेत कुल 19 मेडल हासिल किए थे जो कि देश का अब तक का सबसे सफल पैरालंपिक कैंपेन था। बड़े दल और ज्यादा खेलों में भागीदारी के साथ भारत पेरिस 2024 में अपने ज्यादा से ज्यादा मेडल लाने का प्रयास करेगा। पैरा एथलेटिक्स के अलावा भारत पैरा बैडमिंटन और पैरा शूटिंग में मजबूत है, जो कि 13 और 10 एथलीट पोडियम फिनिश का लक्ष्य रखते हैं। खासतौर पर भारत पैरालंपिक गेम्स में पैरा साइक्लिंग, पैरा जूडो और पैरा रोइंग में शुरुआत करेगा, जो देश के स्पोर्ट के लिए बड़ा महत्व रखता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  7. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  10. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »