Paris Olympics Live Streaming : पेरिस ओलंपिक मोबाइल पर ऐसे देखें Free

Paris Olympics Live Streaming : 128 साल के इतिहास में इस बार ओलंपिक सेरेमनी सबसे अलग होगी।

Paris Olympics Live Streaming : पेरिस ओलंपिक मोबाइल पर ऐसे देखें Free

प्रतीकात्मक तस्‍वीर।

ख़ास बातें
  • पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज आज से
  • ऑनलाइव लाइव देख पाएंगे यह आयोजन
  • जियो सिनेमा ऐप पर कर सकेंगे स्‍ट्रीम
विज्ञापन
Paris Olympics Live Streaming : पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज आज शुक्रवार से हो रहा है।  ओपनिंग सेरेमनी के साथ खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ की शुरुआत होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 128 साल के इतिहास में इस बार ओलंपिक सेरेमनी सबसे अलग होगी। इसे फ्रांस की सीन नदी पर शुरू किया जाएगा। भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से इसकी शुरुआत हो जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, सीन नदी पर नावों के सहारे 206 देश और एसोसिएशन के 10,500 एथलीट्स परेड करेंगे। परेड 6 किलोमीटर लंबी होगी। इस भव्‍य नजारे को आप भी ऑनलाइन लाइव देख पाएंगे। अगर आप अपने मोबाइल पर पेरिस ओलंपिक की शुरुआत और खेलों को देखना चाहते हैं, तो मुफ्त में लुत्‍फ उठा सकते हैं। इसकी ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग डिटेल्‍स हम आपसे शेयर कर रहे हैं। 
 

पेरिस ओलंपिक की शुरुआत कब से हो रही है? 

पेरिस ओलंपिक की शुरुआत आज शुक्रवार 26 जुलाई से हो रही है। आज ओपनिंग सेरेमनी है। 
 

पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी की टाइमिंग क्‍या है? 

पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी आज भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से होगी। 
 

पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी और खेलों को टीवी पर लाइव कहां देखें? 

पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी और खेलों को Sports18 1 SD और Sports18 1 HD TV चैनल्‍स पर प्रसारित किया जाएगा। 
 

पेरिस ओलंपिक को ऑनलाइन लाइव कहां स्‍ट्रीम करें? 

भारत में पेरिस ओलंपिक को बिलकुल मुफ्त में जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर देखा जा सकेगा। 
 

कितने दिनों तक चलेगा पेरिस ओलंपिक 2024? 

पेरिस ओलंपिक 2024 आज से शुरू होकर अगले 16 दिन चलेगा। भारत भी इसमें भाग ले रहा है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और अपने पांचवें ओलंपिक में भाग लेने के लिए तैयार हैं। भारत का 117 सदस्‍यीय दल पेरिस पहुंचा है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »