Panasonic ने 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला!

कंपनी के CEO Yuki Kusumi ने खुद की सैलरी का 40% हिस्सा छोड़ने की बात कही है।

Panasonic ने 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला!
ख़ास बातें
  • यह छंटनी अब से मार्च 2026 के बीच होगी
  • 5,000 नौकरियां जापान और 5,000 ओवरसीज खत्म की जाएंगी
  • छंटनी लगभग 4% ग्लोबल वर्कफोर्स को प्रभावित करेगी
विज्ञापन
जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज Panasonic Holdings ने अपने ग्लोबल वर्कफोर्स में 10,000 लोगों की कटौती का फैसला किया है, जिसमें 5,000 नौकरियां जापान और 5,000 ओवरसीज खत्म की जाएंगी। कंपनी का कहना है कि यह छंटनी लगभग 4% ग्लोबल वर्कफोर्स को प्रभावित करेगी। ये फैसला लागत घटाने, ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने और प्रॉफिट मार्जिन सुधारने के मकसद से लिया गया है। Panasonic का मानना है कि इस रीस्ट्रक्चरिंग से मार्च 2027 तक $1 बिलियन और मार्च 2029 तक $2.1 बिलियन का प्रॉफिट इम्प्रूवमेंट देखने को मिलेगा।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Panasonic का कहना है कि यह छंटनी अब से मार्च 2026 के बीच होगी। कंपनी ने कहा है कि छंटनी ज्यादातर सेल्स और इनडायरेक्ट ऑपरेशंस से की जाएगी, जिसमें साइट्स को मर्ज करना, घाटे में चल रहे बिज़नेस बंद करना और कुछ कर्मचारियों के लिए वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम शामिल होगी। सभी देशों में स्थानीय लेबर लॉज के हिसाब से ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Panasonic के CEO Yuki Kusumi ने खुद की सैलरी का 40% हिस्सा छोड़ने की बात कही है। रिपोर्ट बताती है कि उन्होंने जापान के Nikkei अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि “अगर हमें इंडस्ट्री में सबसे आगे रहना है, तो ये जरूरी कदम हैं।” Panasonic ने एक स्टेटमेंट में साफ किया कि उनका फोकस अब ऐसी ऑर्गेनाइजेशन बनाने पर है जहां हर कर्मचारी की प्रोडक्टिविटी अधिक हो।

इस रीस्ट्रक्चरिंग के जरिए Panasonic घाटे में चल रहे बिजनेस बंद करने, डुप्लिकेट डिपार्टमेंट्स को मर्ज करने और IT इन्वेस्टमेंट को ऑप्टिमाइज करने पर भी काम करेगी।

Panasonic अब अपने रिसोर्सेस को हाई-ग्रोथ एरिया जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोमेट्रिक्स (जैसे फेस रिकग्निशन सिस्टम्स) और एनर्जी स्टोरेज पर फोकस कर रही है। कंपनी Expo 2025 Osaka के लिए फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है।

कंपनी का मानना है कि इस रीस्ट्रक्चरिंग से उन्हें लगभग $1 बिलियन का लाभ मिलेगा, जिसमें से $483 मिलियन सिर्फ जॉब कट्स से आएगा। हालांकि Panasonic ने ये भी कहा कि ये अनुमान संभावित है और असली आंकड़े कर्मचारियों की संख्या और अन्य फैक्टर्स पर निर्भर करेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PANASONIC, Panasonic layoffs
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »