OYO ने पेश किया नया फीचर, अभी करें बुकिंग और पेमेंट करें बाद में!

OYO ने अपने ऐप पर एक नया Stay Now and Pay Later फीचर जोड़ा है, जिसके जरिए यूजर्स अपनी बुकिंग का भुगतान बाद में कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जून 2023 19:29 IST
ख़ास बातें
  • OYO ने पेश किया Stay Now and Pay Later फीचर
  • कंपनी अपने यूजर्स को बुकिंग के बाद भुगतान के लिए कुछ हफ्तों का समय देगी
  • इस फीचर को फिलहाल Android ऐप पर एक्सेस किया जा सकता है

OYO Stay Now and Pay Later फीचर को आधिकारिक ऐप के होम पेज पर एक्सेस किया जा सकता है

OYO ने लोगों की गर्मी की छुट्टियों के ट्रैवल को और दिलचस्प और टेंशन फ्री बनाने के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसके तहत यूजर पहले अपना होटल बुक कर सकता है और उसका भुगतान बाद में कर सकता है। इस फीचर को Stay Now and Pay Later का नाम दिया गया है, जिसे आपने अलग-अलग नाम से विभिन्न सर्विस में देखा होगा। कंपनी अपने यूजर्स को बुकिंग के बाद भुगतान के लिए कुछ हफ्तों का समय देगी।

OYO ने अपने ऐप पर एक नया Stay Now and Pay Later फीचर जोड़ा है, जिसके जरिए यूजर्स अपनी बुकिंग का भुगतान बाद में कर सकते हैं। यह फीचर तुरंत पेमेंट करने की झंझट से छुटकारा देता है। इसके अलावा, जो यूजर ट्रैवल करते समय खर्चे की टेंशन लेते हैं, वे आराम से अपने ट्रैवल के बाद अपनी सुविधा के हिसाब से पेमेंट कर सकते हैं। 
Advertisement

OYO के अपने समर वेकेशन इंडेक्स 2023 के अनुसार, 82 प्रतिशत भारतीयों की इस गर्मी में यात्रा करने की योजना है, जबकि 92% घरेलू यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में कंपनी ने यूजर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस फीचर को पेश किया है। इस फीचर के लिए कंपनी ने क्रेडिट-आधारित भुगतान सेवा, Simpl के साथ साझेदारी की है।

'स्टे नाउ पे लेटर' फीचर ग्राहकों को 5,000 रुपये तक की क्रेडिट लिमिट देता है, जिसे 15 दिनों के अंदर के बाद निपटाया जा सकता है। फीचर को OYO ऐप की होम स्क्रीन पर एक्सेस किया जा सकता है।
Advertisement

फीचर फिलहाल Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे जल्द ही iOS पर भी रिलीज किया जाएगा।
Advertisement

इसी साल फरवरी में OYO ने देश में अपने प्रीमियम होटल्स की संख्या दोगुनी करने के प्लान की घोषणा की थी। ओयो ने बताया था कि इस साल इन होटल्स की संख्या लगभग 1,800 बढ़ाई जाएगी। हॉस्पिटैलिटी कंपनी के प्रीमियम होटल ब्रांड्स में Townhouse Oak, Oyo Townhouse, Collection O और Capital O शामिल हैं। ओयो के पास पहले से देश में लगभग 1,800 प्रीमियम होटल्स हैं। 

वहीं, मार्च में खबर आई थी कि OYO का मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में रेवेन्यू 19 प्रतिशत बढ़कर 5,700 करोड़ रुपये से अधिक रहने की उम्मीद है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 4,780 करोड़ रुपये का था। ओयो का अगले फाइनेंशियल ईयर में लगभग 800 करोड़ रुपये का एडजस्टेड EBITDA हासिल करने का लक्ष्य है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OYO, Oyo app, OYO Stay Now Pay Later
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  2. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  3. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  4. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  5. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  6. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  7. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  8. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  9. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.