OYO Rooms में हिडन कैमरे से रिकॉर्ड करते थे प्राइवेट वीडियो, 4 आरोपी गिरफ्तार

ब्लैकमेलिंग के अलावा, ये लोग कथित तौर पर फर्जी आईडी बनाकर OLX पर लोगों को ठगने और रंगदारी वसूलने का काम भी करते थे।

OYO Rooms में हिडन कैमरे से रिकॉर्ड करते थे प्राइवेट वीडियो, 4 आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपी फर्जी आईडी बनाकर OLX पर लोगों को ठगने का काम भी करते थे

ख़ास बातें
  • ये गिरोह ओयो रूम्स में हिडन कैमरा लगाता था
  • लोगों के निजी पलों का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था गिरोह
  • ये सभी आरोपी तीन अलग-अलग गैंग से ताल्लुक रखते हैं
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नोएडा में OYO Rooms में हिडन कैमरा लगाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरोह ओयो रूम्स में हिडन कैमरा लगाता था और लोगों के निजी पलों का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। ब्लैकमेल करने के लिए कॉल किया जाता था, जिसके लिए गैंग ने बकायदा एक कॉल सेंटर भी स्थापित किया हुआ था। 

NDTV के अनुसार, इस गैंग के चार सदस्यों को नोएडा कोतवाली फेस -3 की पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन की बदौलत पकड़ा गया है। इनका चार लोगों का नाम विष्णु सिंह, अब्दुल वहाव, पंकज कुमार और अनुराग कुमार सिंह बताया जा रहा है। इन्हें गढ़ी चौखण्डी से गिरफ्तार किया गया है। 

रिपोर्ट बताती है कि ये सभी आरोपी तीन अलग-अलग गैंग से ताल्लुक रखते हैं। इनका काम OYO Rooms में कमरों में छिपे हुए कैमरे लगाना और उनके जरिए कपल्स के निजी पलों को रिकॉर्ड करना था। इसके बाद, ये लोग उन कपल्स को कॉल के जरिए ब्लैकमेल करते थे और विरोध करने पर उन्हें वीडियो वायरल करने या अन्य धमकियां देते थे। 

ब्लैकमेलिंग के अलावा, ये लोग कथित तौर पर फर्जी आईडी बनाकर OLX पर लोगों को ठगने और रंगदारी वसूलने का काम भी करते थे।

पुलिस ने अपने बयान में बताया कि गैंग के सदस्य पहले OYO में अपने लिए कमरे बुक करते थे, फिर वहां कैमरों को छिपा देते थे। इसके बाद वे दोबारा उसी होटल रूम्स बुक कर उन्हीं कमरों में रुकते थे और पहले से फिट किए गए कैमरों को अपने साथ ले जाते थे। कैमरों को फिट करने और कुछ दिन बाद वापस आने के बीच जो कपल्स वहां रुकते थे, ये लोग उन्हें ब्लैकमेल करते थे।

बताया गया है कि पकड़े गए चार आरोपियों में से विष्णु और अब्दुल वहाव होटल में रुके कपल्स की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। वहीं, पंकज मांगी गई रंगदारी को अकाउंट में लेने के लिए दूसरे व्यक्तियों के नाम पर रजिस्टर्ड सिम और अकाउंट उपलब्ध कराता था। आरोपी पंकज और उसका साथी सौरभ (जो मौके से फरार है ) अवैध धंधो के कारोबार में शामिल लोगों को दूसरे व्यक्तियों के नाम पर रजिस्टर कराता था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  2. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  3. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  4. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  5. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  6. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  7. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  8. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  9. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »