ChatGPT बनाने वाली कंपनी को चाहिए AI रिस्क एक्सपर्ट, सैलेरी में मिलेंगे Rs 5 करोड़!

OpenAI ने AI से जुड़े बढ़ते खतरों और गलत इस्तेमाल को देखते हुए Head of Preparedness जैसे अहम सीनियर रोल के लिए हायरिंग शुरू की है। Sam Altman के मुताबिक, AI अब मेंटल हेल्थ और साइबरसिक्योरिटी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में नई चुनौतियां पैदा कर रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2025 18:46 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI ने AI से जुड़े फ्यूचर रिस्क के लिए सीनियर पोस्ट खोली
  • Sam Altman बोले, AI अब नए खतरों की तरफ बढ़ रहा है
  • Head of Preparedness रोल के लिए 5 करोड़ रुपये तक सैलरी

Photo Credit: Reuters

OpenAI एक ऐसे दौर में एंटर कर चुका है, जहां AI सिर्फ नए फीचर्स या बेहतर परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसके जोखिम, गलत इस्तेमाल और सेफ्टी सबसे बड़े सवाल बन चुके हैं। तेजी से स्मार्ट होते AI मॉडल्स अब मेंटल हेल्थ से लेकर साइबरसिक्योरिटी तक में नए खतरे पैदा कर रहे हैं। इसी बैकग्राउंड में OpenAI ने एक बेहद अहम सीनियर पोस्ट के लिए हायरिंग शुरू की है, जो है Head of Preparedness। यह रोल साफ इशारा करता है कि कंपनी अब AI के फ्यूचर रिस्क को पहले से समझने और कंट्रोल करने पर बड़ा दांव लगा रही है।

इस हायरिंग को लेकर OpenAI के CEO Sam Altman ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। Altman के मुताबिक, AI मॉडल्स अब “कई शानदार काम” करने लगे हैं, लेकिन साथ ही वे ऐसी चुनौतियां भी खड़े कर रहे हैं, जिनका असर आने वाले सालों में और गहरा हो सकता है।

Sam Altman ने अपने पोस्ट में साफ लिखा है कि 2025 में AI के मेंटल हेल्थ पर पड़ने वाले असर की एक झलक दुनिया देख चुकी है। अब स्थिति यह है कि AI मॉडल्स कंप्यूटर सिक्योरिटी में इतने एडवांस हो रहे हैं कि वे क्रिटिकल सिक्योरिटी वल्नरेबिलिटी तक खोजने लगे हैं। Altman ने लिखा (अनुवादित), "मॉडल्स तेजी से बेहतर हो रहे हैं, लेकिन अब वे ऐसे खतरों की तरफ बढ़ रहे हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।"

उन्होंने यह भी माना कि आने वाला समय सिर्फ क्षमताएं मापने का नहीं, बल्कि यह समझने का है कि इन क्षमताओं का गलत इस्तेमाल कैसे हो सकता है और उसे रोका कैसे जाए।

Head of Preparedness का रोल क्या होगा?

OpenAI के करियर पेज के मुताबिक, Head of Preparedness कंपनी के सबसे संवेदनशील सेफ्टी और रिस्क से जुड़े मामलों को संभालेगा। इस रोल का फोकस होगा:

Advertisement
  • AI क्षमताओं का गलत यूज कैसे हो सकता है, इसकी गहरी समझ बनाना
  • ऐसे सॉल्यूशन डिजाइन करना, जिससे AI के फायदे बने रहें लेकिन नुकसान सीमित रहे
  • साइबरसिक्योरिटी में डिफेंडर्स को AI से मजबूत बनाना, बिना अटैकर्स को फायदा पहुंचाए
  • बायोलोजिकल क्षमताओं और सेल्फ-इंप्रूविंग सिस्टम्स जैसे हाई-रिस्क एरिया में सेफ रिलीज स्ट्रैटेजी तैयार करना

OpenAI का मानना है कि कई सेफ्टी आइडियाज सुनने में अच्छे लगते हैं, लेकिन उनके एंड रिजल्ट्स खतरनाक हो सकते हैं, इसीलिए यह रोल काफी स्ट्रैटेजिक और रिसर्च-हेवी होगा।

जॉब प्रोफाइल और रिक्वायरमेंट

यह पोस्ट किसी एंट्री-लेवल प्रोफेशनल के लिए नहीं है। Head of Preparedness से उम्मीद की जा रही है कि वह AI, साइबरसिक्टोरिटी या सिस्टम सेफ्टी जैसे डोमेन्स की गहरी समझ रखता हो, हाई-प्रेशर डिसीजन लेने में सक्षम हो, ऐसे अनदेखे रिस्क पर काम कर सके, जहां पहले कोई तय रास्ता मौजूद नहीं है। OpenAI ने खुद माना है कि यह जॉब स्ट्रैसफुल होगी और चुने गए व्यक्ति को “शुरुआत से ही डीप एंड में कूदना” पड़ेगा।

Advertisement

सैलरी और बेनिफिट्स

जॉब पोस्टिंग के मुताबिक, इस रोल के लिए बेस सैलेरी करीब $555,000 सालाना (करीब 5 करोड़ रुपये) होगी। इसके अलावा, इक्विटी या स्टॉक के रूप में कंपनसेशन भी ऑफर किया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.