31 दिसंबर को Zomato, Swiggy, Blinkit की हड़ताल, पूरे देश में नहीं डिलीवर होंगे ऑनलाइन ऑर्डर

अगर नए साल के मौके पर घर या ऑफिस में पार्टी का प्लान है और ऑनलाइन फूड, ग्रोसरी या अन्य सामान ऑर्डर करना चाहते हैं तो अब आपको कोई नया विकल्प खोजना होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2025 09:08 IST
ख़ास बातें
  • 31 दिसंबर की शाम को नए साल से पहले आमतौर पर रिकॉर्ड ऑर्डर आते हैं।
  • नए साल से पहले की शाम को ऑनलाइन फूड ऑर्डर डिलीवरी में कमी आएगी।
  • नए साल की शाम को ग्रोसरी डिलीवरी करने वाले हड़ताल पर रहेंगे।

ऑनलाइन डिलीवरी से हर सामान घर पर आ जाता है।

Photo Credit: Unsplash/Rowan Freeman

अगर नए साल के मौके पर घर या ऑफिस में पार्टी का प्लान है और ऑनलाइन फूड, ग्रोसरी या अन्य सामान ऑर्डर करना चाहते हैं तो अब आपको कोई नया विकल्प खोजना होगा। जी हां 31 दिसंबर ऑनलाइन डिलीवरी के लिए साल के सबसे व्यस्त दिनों में से एक हो सकता है। मगर इस मौके पर जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकइट, जेप्टो, अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत कई प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी कर्मचारियों ने 31 दिसंबर, 2025 को देश भर में हड़ताल की घोषणा की है।


ऑनलाइन डिलिवरी पार्टनर की यह हड़ताल तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) और इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) द्वारा की जा रही है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में कई क्षेत्रीय संगठनों द्वारा भी इसका समर्थन किया जा रहा है। फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले 1 लाख से ज्यादा डिलीवरी पार्टनर 31 दिसंबर की शाम को ऐप से लॉग आउट कर देंगे या काफी कम काम करेंगे।

Advertisement

क्या होगा असर

31 दिसंबर की शाम को 2026 से पहले आमतौर पर रिकॉर्ड ऑर्डर आएंगे। ऐसे में कम डिलीवरी होने से इन प्लेटफॉर्म को काफी नुकसान होगा। वहीं यूनियनों का मानना ​​है कि ऐसे समय में हड़ताल कंपनियों को उनकी मागों पर गंभीर तरीके से सोचने पर मजबूर करेगी। हड़ताल के चलते दिल्ली-एनसरीआर, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और छत्रपति संभाजीनगर जैसे  शहरों के साथ-साथ कई टियर-2 बाजार साल के आखिर में पार्टी के दौरान फूड ऑर्डर, ग्रोसरी डिलीवरी और लास्ट मिनट शॉपिंग प्रभावित होने की संभावना है।

क्यों हो रही हड़ताल

Advertisement

नए साल से पहले की शाम को हड़ताल का आयोजन करने वाले यूनियनों का कहना है कि फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स के तेजी से विस्तार के बावजूद डिलीवरी कर्मचारियों को न तो ठीक वेतन मिल रहा है। इसमें नौकरी की कोई सुरक्षा नहीं रहती है और यहां तक कि काम करने की स्थिति भी बिलकुल बेहतर नहीं है। सभी प्लेटफॉर्म स्पीड और ग्राहक सुविधा को ही प्राथमिकता देते हैं। जबकि डिलीवरी कर्मचारियों पर अधिक दबाव आता है और उनकी आय घट जाती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Powe
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  2. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  3. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  5. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  6. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  7. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  8. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  9. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  10. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.