OnePlus फोन की डिस्प्ले पर दे रहा जिंदगी भर की वारंटी!, पेश किया ग्रीन लाइन वरी फ्री सॉल्यूशन

OnePlus ने वनप्लस ग्रीन लाइन वरी फ्री सॉल्यूशन पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2024 18:47 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus ने वनप्लस ग्रीन लाइन वरी फ्री सॉल्यूशन पेश किया है।
  • OnePlus डिस्प्ले के लिए मजबूत क्वालिटी कंट्रोल शामिल करता है।
  • OnePlus ने ग्रीन लाइन की दिक्कत के लिए लाइफटाइम वारंटी प्रदान की है।

OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने भारत में स्मार्टफोन में मिलने वाली AMOLED डिस्प्ले पर ग्रीन लाइन संबंधित दिक्कतों को दूर करने के लिए वनप्लस ग्रीन लाइन वरी फ्री सॉल्यूशन (OnePlus Green Line Worry-Free Solution) पेश किया है। इस नए सॉल्यूशन से कंपनी एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, मजबूत क्वालिटी कंट्रोल और लाइफटाइम वारंटी की एक्सटेंड सर्विस पॉलिसी से यूजर्स को भरोसा बनाए रखना चाहती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus ने एडवांस PVX मैटेरियल का इस्तेमाल करके एक एडवांस एज बॉन्डिंग लेयर तैयार करने के लिए अन्य कंपनियों के साथ साझेदारी की है। यह लेयर मॉइस्चर और ऑक्सीजन के खिलाफ एक रुकावट के तौर पर काम करती है, जिससे AMOLED डिस्प्ले पर नजर आने वाली ग्रीन लाइन की संभावना काफी कम हो जाती है। यह टेक्नोलॉजी अब सभी वनप्लस AMOLED डिस्प्ले में स्टैंडर्ड तौर पर आती है जो भारत में पड़ने वाली गर्मी और ह्यूमिडिटी जैसे माहौल में भी ग्रीन लाइन के मामलों को कम करती है।
Advertisement

OnePlus मजबूत क्वालिटी कंट्रोल शामिल करता है, जिसमें 180 से ज्यादा टेस्ट किए जाते हैं जो कि एक्स्ट्रीम रियल वर्ल्ड कंडीशन पर काम करते हैं। डबल 85 टेस्ट डिस्प्ले को 85 डिग्री सेल्सियस टेंप्रेचर और 85% ह्यूमिडिटी पर रखता है, जिससे स्ट्रेस के तहत ड्यूराबिलिटी और परफॉर्मेंस का पता चलता है। OnePlus ने ग्रीन लाइन के मामले की वजह बनने वाले कई कारकों का पता लगाने के लिए अपने टेस्ट में काफी बदलाव किए हैं।


डिस्प्ले पर लाइफटाइम वारंटी


Advertisement
वनप्लस ने ग्राहकों की संतुष्टि के लिए अपने सभी स्मार्टफोन मॉडल पर ग्रीन लाइन की दिक्कत के लिए लाइफटाइम वारंटी प्रदान की है। यानी कि जब तक आप फोन इस्तेमाल करते है और आपको ऐसी शिकायत नजर आती है तो वनप्लस इसे ठीक करेगा। यह वारंटी एक प्रकार से यूजर्स को मन की शांति प्रदान करती है। साथ ही साथ ग्राहकों के भरोसे को मजबूत करती है। ग्रीन लाइन वरी फ्री सॉल्यूशन इस बात पर जोर देता है कि वनप्लस यूजर्स को भरोसेमंद प्रोडक्ट प्रदान करने का प्रयास करता है। टेक्नोलॉजी, टेस्टिंग और वारंटी कवरेज के साथ OnePlus ग्रीन लाइन दिक्कतों का समाधान करने के साथ ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना चाहता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus Smartphone, OnePlus AMOLED

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.