खास फीचर्स से लैस ऑरेंज कलर के 9 Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए तैयार, जानें कहां होंगे इस्तेमाल

ओला के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा, “हम नीदरलैंड के दूतावास के लिए इन कस्टम स्कूटरों को बनाने के लिए उत्साहित हैं और हमें गर्व है कि वे हमारे मिशन इलेक्ट्रिक में शामिल हुए हैं।"

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Ola ने नीदरलैंड दूतावास के लिए 9 खास S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाए हैं
  • सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को खास दूतावास के लिए कस्टमाइज़ किया गया है
  • Ola S1, S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत क्रमश: 99,999 रुपये व 1,29,999 रुपये है

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर से अब आप परिचित ही होंगे। यदि नहीं, तो बता दें कि भारतीय कैब सर्विस व ईवी कंपनी Ola ने 15 अगस्त को देश में S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। इस स्कूटर को युवा पीढ़ी को लुभाने के लिए कई रंगों में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब, इसे एक और रंग में तैयार किया गया है। ओला ने नीदरलैंड दूतावास के लिए खास 9 इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार किए हैं। दूतावास के लिए खास तैयार ये इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑरेंज कलर में आते हैं और इन्हें कुछ खास फीचर्स के साथ कस्टमाइज़ किया गया है।

Ola ने भारत में नीदरलैंड दूतावास के लिए खास नौ इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार किए हैं। ओला ने एक बयान में बताया है कि इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों का इस्तेमाल नई दिल्ली में नीदरलैंड दूतावास और मुंबई व बेंगलुरु में कमर्शियल दूतावास द्वारा किया जाएगा, और ये इलेक्ट्रिक स्कूटर दूतावास को जल्द डिलीवर कर दिए जाएंगे। इन सभी Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को नारंगी रंग में रंगा गया है। नीदरलैंड के दूतावास ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर Ola के CEO और संस्थापक भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) के साथ इन स्कूटर्स की तस्वीरें शेयर की। इन सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कुछ खास फीचर्स से लैस बनाया गया है।

इस विषय पर बात करते हुए ओला के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा, “हम नीदरलैंड के दूतावास के लिए इन कस्टम स्कूटरों को बनाने के लिए उत्साहित हैं और हमें गर्व है कि वे हमारे मिशन इलेक्ट्रिक में शामिल हुए हैं।"
 

वहीं, नीदरलैंड दूतावास के राजदूत मार्टन वैन डेन बर्ग (Marten van den Berg) ने भी इस मौके पर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, "हम इन कस्टम-डिज़ाइन Ola S1 Pro स्कूटर को खरीदने के लिए उत्साहित हैं। दूतावास ने एमिशन को कम करने की अपनी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में ओला एस1 को चुना है। बर्ग ने कहा, "शहरी वातावरण में जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने के लिए इलेक्ट्रिक की तरफ रूख करना महत्वपूर्ण है। मैं वाहनों की डिलीवरी के लिए तत्पर हूं ताकि हम अपने मौजूदा स्कूटर को ओला एस 1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर से बदल सकें।"
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, Ola S1 और S1 Pro को 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था। इसके बाद स्कूटर की पहली बुकिंग 15 सितंबर को शुरू की गई थी। दोनों स्कूटर्स को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। Ola S1 की भारत में कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। जबकि, Ola S1 Pro की कीमत 1,29,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इन दोनों कीमतों में राज्यों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी शामिल नहीं है। स्कूटर को ब्लैक, पिंक, येलो, ब्लू,वाइट समेत कुल 10 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

ओला एस1 और ओला एस1 प्रो को दो कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया गया था - वेनिला ओला एस 1 पर 2.98 किलोवाट बैटरी और ओला एस 1 प्रो पर 3.97 किलोवाट बैटरी है। Ola S1 के लिए दावा किया गया है कि इसकी रेंज 121 किमी है और टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। दूसरी ओर, Ola S1 Pro में 181 किमी की रेंज बताई गई है और टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। वैनिला ओला एस1 में नॉर्मल और स्पोर्ट्स नामक दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं जबकि ओला एस1 प्रो में नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर राइडिंग मोड मिलते हैं।

इनमें कई माइक्रोफोन के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, AI स्पीच रिकग्निशन एल्गोरिथम भी मिलता है, और Ola Electric के MoveOS पर चलता है। Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटरों में सुरक्षा सुविधाओं का भी पिटारा मिलता है जिसमें एक एंटी-थेफ्ट सिस्टम, जियो-फेंसिंग और एक फ्लेम-रिटार्डेंट बैटरी शामिल है जो पानी और धूल प्रतिरोधी भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  6. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  8. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.