Ola S1 Pro में आग, 15 सेकंड के इस वीडियो में देखें लपटों में घिरा इलेक्ट्रिक स्कूटर

ज्यादातर घटनाओं में लिथियम आयन सेल की खराब क्वालिटी या अक्षम बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के कारण बैटरी में आग लग जाती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मार्च 2022 13:40 IST
ख़ास बातें
  • ज्यादातर घटनाओं में लिथियम आयन सेल की खराब क्वालिटी के कारण आग लगती है
  • भारत में दक्षिण कोरिया, ताइवान, चीन और जापान से आते हैं लिथियम आयन सेल
  • पिछले साल सितंबर में, Pure EV के दो स्कूटरों में भी आग लग गई थी

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में कीमत 99,999 रुपये है

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में कथित तौर पर आग लगने की खबर है। घटना पुणे की बताई जा रही है, जहां रोड के साइड में खड़े ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई। इस घटना का एक वीडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसमें Ola S1 Pro ई-स्कूटर आग की लपटो में दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि इसके पीछे की वजह थरमल रनअवे हो सकती है, जिसमें लिथियम-आयन बैटरी के अंदर शॉर्ट सर्किट एक रिएक्शन होता है।

ट्विटर यूज़र MR SRV HACKERS ने अपने हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर को आग में जलता हुआ देखा जा सकता है।
Advertisement
 

Ola ने बयान में कहा "हम पुणे में एक घटना से अवगत हैं, जो हमारे एक स्कूटर के साथ हुई थी और मूल कारण को समझने के लिए जांच कर रहे हैं और अगले कुछ दिनों में और अपडेट साझा करेंगे।" कंपनी आगे कहती है कि "हम पूरी तरह से सुरक्षित ग्राहक के साथ लगातार संपर्क में हैं। ओला में वाहन सुरक्षा सर्वोपरि है और हम अपने उत्पादों में उच्चतम गुणवत्ता मानकों के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस घटना को गंभीरता से लेते हैं और उचित कार्रवाई करेंगे और आने वाले दिनों में अधिक जानकारी साझा करेंगे।"
 

ET Auto की रिपोर्ट कहती है कि ज्यादातर घटनाओं में लिथियम आयन सेल की खराब क्वालिटी या अक्षम बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के कारण बैटरी में आग लग जाती है। भारत अपने खुद के लिथियम आयन सेल का निर्माण नहीं करता है, बल्कि बैटरी में इस प्रमुख कंपोनेंट को कंपनियां दक्षिण कोरिया, ताइवान, चीन और जापान में मौजूद सप्लायर्स से प्राप्त करती हैं। ओला कोरिया में LG Chem से अपने सेल लेती है।
Advertisement

इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। रिपोर्ट आगे बताती है कि पिछले साल सितंबर में, Pure EV के दो स्कूटरों में भी आग लग गई थी, इसके बाद अक्टूबर में Okinawa के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की खबर आई थी। दिसंबर में भी HCD India के एक स्कूटर में आग लगी थी, जिससे एक 60 वर्षीय व्यक्ति की दुखद मौत हो गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.