• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Ola फ्री दे रही है 1 लाख 40 हजार रुपये का Electric Scooter, दिल जीत लेगा भाविश अग्रवाल का ये ऑफर

Ola फ्री दे रही है 1 लाख 40 हजार रुपये का Electric Scooter, दिल जीत लेगा भाविश अग्रवाल का ये ऑफर

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने S1 Pro की सेल के लिए दोबारा विंडो ओपन की है। इसके साथ ही कंपनी ने इस बार इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी भी की है।

Ola फ्री दे रही है 1 लाख 40 हजार रुपये का Electric Scooter, दिल जीत लेगा भाविश अग्रवाल का ये ऑफर

ओला इलेक्ट्रिक ने S1 Pro की सेल के लिए दोबारा विंडो ओपन की है

ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक ने S1 Pro की सेल के लिए दोबारा विंडो ओपन की है
  • Ola S1 Pro की कीमत में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है
  • 200km की रेंज पाने वाले 10 ग्राहकों को फ्री गेरुआ स्कूटर मिलेगा
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ग्राहकों को फ्री में गेरुआ कलर का इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रदान करेगी। कंपनी सिंगल चार्ज में 200 किमी तक इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) चलाने वाले ग्राहकों को नया इलेक्ट्रिक स्कूटर फ्री में देगी। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। कंपनी इस मार्केटिंग कैंपेन के तहत ग्राहकों को गेरुआ कलर का Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर फ्री दे रही है। 
 

ट्वीट कर दी जानकारी

ओला इलेक्ट्रिक  के सीईओ भविश अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि 'ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए हम एक बार चार्ज करने पर 200km की रेंज पाने वाले 10 और ग्राहकों को गेरुआ स्कूटर फ्री में देंगे! हमारे पास दो ऐसे ग्राहकों की जानकारी है, जिनमें से एक ने MoveOS 2 और एक ने 1.0.16 पर यह उपलब्धि हासिल की है, तो कोई भी यह कर सकता है।  कंपनी विजेताओं को डिलीवरी देने के लिए जून में फ्यूचरफैक्ट्री में आयोजन करेगी!'

ओला इलेक्ट्रिक ने Ola S1 Pro को भारतीय बाजार में होली के आस-पास मार्केट में पेश किया था। कंपनी के मुताबिक गेरुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी फ्री स्कूटर की डिलीवरी ओला के तमिलनाडु प्लांट में जून 2022 से शुरू करेगी।
 

ग्राहकों के बीच आग लगने का डर

 पुणे में Ola स्कूटर में आग लगने की घटना के बाद ओला को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में बीते कुछ महीनों में आग लगने के कई मामले सामने आए हैं, जिसके बाद ग्राहकों में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर डर पैदा हो गया है। आग लगने की घटनाओं के चलते ओला को 1,411 ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को रिकॉल भी करना पड़ा है। 
 

ओला स्कूटर हुए महंगे

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने S1 Pro की सेल के लिए दोबारा विंडो ओपन की है। इसके साथ ही कंपनी ने इस बार इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी भी की है। आपको बता दें कि Ola Electric ने तीसरी बार Ola S1 Pro की बुकिंग शुरू की है। मगर Ola Electric ने पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत बढ़ाई है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद Ola S1 Pro की एक्स शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये हो चुकी है
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »