Mahindra XUV700 और Thar की डिजाइनर कंपनी डिजाइन करेगी Ola इलेक्ट्रिक कार!

Ola Electric पहले भी इलेक्ट्रिक कार को लेकर अपनी योजनाओं के बारे में बात कर चुकी है। कंपनी ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी वाली कारों पर भी काम करने की प्लानिंग कर रही है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मई 2022 15:21 IST
ख़ास बातें
  • Ola की इलेक्ट्रिक कार को Krux Studio डिज़ाइन करेगी
  • इस कंपनी की हेड Ramkripa Ananthan ने की है Mahindra & Mahindra की कारें
  • Ola Electric अपनी कारों के लिए ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक पर भी काम कर रही है

Ola Electric ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है

Ola की इलेक्ट्रिक कार को Krux Studio डिजाइन कर सकता है, जिसने Mahindra की XUV700 और Thar को डिजाइन किया है। इस डिजाइनर कंपनी का नेतृत्व टू-व्हीलर महिंद्रा की पूर्व डिजाइन प्रमुख रामकृपा अनंतन (Ramkripa Ananthan) कर रही हैं। अनंतन ने ही अपकमिंग Mahindra Scorpio को भी डिजाइन किया है।

ET Auto ने अपने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया है कि अनंतन के नेतृत्व वाले क्रूक्स स्टूडियो ने व्हीकल प्रोजेक्ट्स को डिजाइन करने के लिए Ola Electric के साथ एक समझौता किया है। यह संभावना है कि डिजाइन फर्म ओला इलेक्ट्रिक के कार प्रोजेक्ट में शामिल हो सकती है जो अगले वित्तीय वर्ष के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।
Advertisement

रिपोर्ट आगे यह भी बताती है कि अनंतन ने हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यालय का दौरा भी किया था। ओला इलेक्ट्रिक के साथ रहे एक वरिष्ठ पद पर काम करने वाले एक अन्य सूत्र ने पब्लिकेशन को बताया कि "रामकृपा अनंतन को एक सलाहकार के रूप में शामिल किया गया है।"

Ola Electric पहले भी इलेक्ट्रिक कार को लेकर अपनी योजनाओं के बारे में बात कर चुकी है। कंपनी ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी वाली कारों पर भी काम करने की प्लानिंग कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि Krux Studio ओला इलेक्ट्रिक के टू-व्हीलर डिवीजन में भी शामिल होगा या नहीं। ओला का वर्तमान एकमात्र मॉडल, S1Pro, डच फर्म Etergo का डिज़ाइन है, जिसे दो साल पहले भारतीय EV निर्माता द्वारा अधिग्रहित किया गया था।
Advertisement

Rushlane के अनुसार, कंपनी ने छह महीनों पहले ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को टेस्ट करना शुरू कर दिया था, जिसमें कंपनी ने एक गोल्फ कार्ट को मॉडिफाई किया था। इसमें दो लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग (LiDAR) कैमरे, एक वीडियो कैमरा और जीपीएस शामिल किए गए थे। इसने आगे की बाधाओं का पता लगाया, लोगों के लिए रुका और अपने आप से अपना रास्ता खोजा। कार्ट का उपयोग अस्पतालों, मॉल, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर किया जा सकता है और इसे विदेशी बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.