Ola Electric का भारत को ग्लोबल EV हब बनाने का लक्ष्य: Bhavish Aggarwal

Ola Electric अभी S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बुक कराने वाले कस्टमर्स के लिए टेस्ट राइड कर रही है

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2021 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Ola Electric का 2023 तक अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का लक्ष्य है
  • तमिलनाडु में कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगभग 500 एकड़ में फैला है
  • कंपनी ने यह प्लांट केवल छह महीनों में बनाया था

Ola Electric अभी S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बुक कराने वाले कस्टमर्स के लिए टेस्ट राइड कर रही है

भारत को भविष्य में EV का हब बनाने के लिए Ola Electric अग्रणी रहने का लक्ष्य बना रही है। कंपनी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के तौर पर अपने प्रोडक्ट्स के लॉन्च की शुरुआत की थी। Ola Electric का दावा है कि उसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए लगभग 10 लाख बुकिंग मिल चुकी हैं। इन स्कूटर्स की कीमत 1-1.30 लाख रुपये के बीच है। इनकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के तमिलनाडु में मौजूद प्लांट में की जा रही है।

कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने Reuters Next conference में अपने EV स्टार्टअप की योजनाओं के बारे में कहा, "हमारी महत्वाकांक्षा भारत को ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल हब बनाने की है।" Ola Electric में जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप का इनवेस्टमेंट है। इसने 2023 तक भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का भी लक्ष्य रखा है। Ola की अगले कुछ महीनों में इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए लगभग एक अरब डॉलर जुटाने की भी योजना है। 
Advertisement

Ola Electric अभी S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बुक कराने वाले कस्टमर्स के लिए टेस्ट राइड कर रही है। कंपनी का दावा है कि इसने 20,000 टेस्ट राइड पूरी कर ली हैं। इस वर्ष के अंत तक और 10,000 टेस्ट राइड की जाएंगी। हालांकि, कस्टमर्स के लिए इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। कंपनी ने 15 दिसंबर से इनकी डिलीवरी शुरू करने की जानकारी दी है।

तमिलनाडु में कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगभग 500 एकड़ में फैला है। Ola Electric का दावा है कि इस प्लांट में शुरुआत में प्रति वर्ष लगभग 20 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। कंपनी ने यह प्लांट केवल छह महीनों में बनाया था। इसमें केवल महिलाओं को रोजगार दिया गया है। 
Advertisement

Ola का कोर बिजनेस ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने का है। हालांकि, इस बिजनेस में कंपनी को लगातार घाटा हो रहा है। Ola ने अपने बिजनेस को डायवर्सिफाइ करने और EV मार्केट में बढ़ती संभावनाओं का फायदा उठाने के लिए इस सेगमेंट में एंट्री की है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक है। इसने अभी तक चार लाख से अधिक व्हीकल्स की बिक्री की है और इसके पास लगभग 36 प्रतिशत मार्केट शेयर है। Ola Electric के आने से इस मार्केट में हीरो इलेक्ट्रिक की पोजिशन पर असर पड़ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ola, EV, Softbank, Investment, Electric Scooter, Market

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.