• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग की घटनाओं के बीच Okinawa ने वापस मंगाए 3215 व्हीकल्स

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग की घटनाओं के बीच Okinawa ने वापस मंगाए 3215 व्हीकल्स

कंपनी के मुताबिक, उसकी यह पहल पावर-पैक हेल्‍थ चेक-अप कैंप्‍स का हिस्सा है।

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग की घटनाओं के बीच Okinawa ने वापस मंगाए 3215 व्हीकल्स

Photo Credit: Ola Electric

देशभर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में आग लगने की कई घटनाओं के सामने आने के बाद ओकिनावा ने अपनी गाड़‍ियों को वापस बुलाने की शुरुआत की है।

ख़ास बातें
  • कंंपनी अपने प्रेज प्रो (Praise Pro) स्कूटर्स की यूनिट्स वापस बुला रही है
  • इनकी बैटरियों को लूज कनेक्टर या अन्‍य किसी डैमेज के लिए जांचा जाएगा
  • ओकिनावा के ऑथराइज्‍ड डीलरशिप में इनकी फ्री रिपेयरिंग की जाएगी
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्कूटर मेकर ओकिनावा ऑटोटेक (Okinawa Autotech) ने कहा है कि वह अपने प्रेज प्रो (Praise Pro) स्कूटर्स की 3,215 यूनिट्स को बैटरी से जुड़ी किसी भी समस्या की जांच करने और उसे ठीक करने के लिए रिकॉल कर रही है। कंपनी के मुताबिक, उसकी यह पहल पावर-पैक हेल्‍थ चेक-अप कैंप्‍स का हिस्सा है। देशभर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में आग लगने की कई घटनाओं के सामने आने के बाद ओकिनावा ने अपनी गाड़‍ियों को वापस बुलाने की शुरुआत की है।

ओकिनावा ऑटोटेक ने कहा है कि बैटरियों को लूज कनेक्टर या अन्‍य किसी डैमेज के लिए जांचा जाएगा। ओकिनावा के ऑथराइज्‍ड डीलरशिप में इनकी फ्री रिपेयरिंग की जाएगी। 

कंपनी अपने डीलर पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्‍कूटर की रिपेयरिंग, कस्‍टमर्स की सुविधा के अनुसार हो। इसके लिए गाड़ी के मालिक से कॉन्‍टैक्‍ट किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि यह वॉलंटियर कैंपेन हाल की थर्मल घटनाओं के मद्देनजर और कस्‍टमर्स की सुरक्षा को देखते हुए शुरू किया गया है। गौरतलब है कि ओला इलेक्ट्रिक के एक ई-स्कूटर में बीते दिनों पुणे में आग लगने की घटना सामने आई थी। इसके बाद सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। 

सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (CFEES) को उन हालात की जांच करने के लिए कहा गया है, जिनके कारण यह घटना हुई। यह मामला तक सुर्खियों में आया, जब ई-स्कूटर की आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने ई-स्‍कूटर के सेफ्टी स्‍टैंडर्ड्स पर सवाल उठाए। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव गिरिधर अरमाने ने बीते दिनों कहा था कि अगर जरूरी होगा, तो सरकार घटना की व्याख्या करने के लिए ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को बुला सकती है। माना जा रहा है कि इसके पीछे की वजह थरमल रनअवे हो सकती है, जिसमें लिथियम-आयन बैटरी के अंदर शॉर्ट सर्किट से रिएक्शन होता है।

वहीं, एक और इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मेकर- जितेंद्र न्यू ईवी टेक (Jitendra New EV Tech) भी अपने स्‍कूटर में आग लगने की घटना की जांच कर रही है। यह आग स्‍कूटर को कंटेनर से ले जाने के दौरान लगी थी। घटना 9 अप्रैल को महाराष्ट्र के नासिक में कंपनी के फैक्ट्री गेट के पास घटी थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »