• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • NueGo ने इन 5 शहरों में लॉन्च की इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सर्विस, सिंगल चार्ज में चलती है 250 km

NueGo ने इन 5 शहरों में लॉन्च की इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सर्विस, सिंगल चार्ज में चलती है 250 km

कंपनी जल्द ही दिल्ली-चंडीगढ़ और दिल्ली-देहरादून रूट पर इंटर सिटी इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी।

NueGo ने इन 5 शहरों में लॉन्च की इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सर्विस, सिंगल चार्ज में चलती है 250 km

कंपनी जल्द ही दिल्ली-चंडीगढ़ और दिल्ली-देहरादून रूट पर इंटर सिटी इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी।

ख़ास बातें
  • भोपाल में ये बसें ISBT, भोपाल रेलवे स्टेशन, लालघाटी, सीहोर से चलेंगी
  • इंदौर में स्टार स्क्वायर, रेडिसन स्क्वायर, विजय नगर और सरवटे से गुजरेंगी
  • कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक बसें 25 कड़े सुरक्षा जांच से गुजरेंगी
विज्ञापन
NueGo ने सोमवार को भारत के 5 शहरों में अपनी इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी लाइव कोच ट्रैकिंग, ड्रॉप पॉइंट जियो-लोकेशन और मॉनिटर इन-कोच सीसीटीवी निगरानी जैसी सेवाएं भी दे रही है। ये इलेक्ट्रिक बसें ट्रैफिक की स्थिति में AC ऑन होने के बाद सिंगल चार्ज पर 250 किलोमीटर चल सकती हैं। कंपनी भोपाल-इंदौर मार्ग पर प्रति सीट 349 रुपये का इंट्रोडक्टरी रेट चार्ज करेगी। 

आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, भोपाल-इंदौर के बीच इलेक्ट्रिक बसें घंटे के आधार पर चलेंगी। भोपाल में ये बसे ISBT, भोपाल रेलवे स्टेशन, लालघाटी, सीहोर से होते हुए चलेंगी, जबकि इंदौर में स्टार स्क्वायर, रेडिसन स्क्वायर, विजय नगर और सरवटे बस स्टैंड से होकर जाएंगी।

कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक बसें 25 कड़े सुरक्षा जांच से गुजरेंगे, जिसमें मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल निरीक्षण शामिल हैं। प्रत्येक यात्रा से पहले NueGo बसों को सैनिटाइज किया जाएगा और बस पायलटों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया जाएगा।

NueGo लाइव कोच ट्रैकिंग, ड्रॉप पॉइंट जियो-लोकेशन और मॉनिटर इन-कोच सीसीटीवी निगरानी जैसी सर्विस दे रही है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक कोच ट्रैफिक की स्थिति में एसी के साथ सिंगल चार्ज पर 250 किलोमीटर चल सकते हैं।

NueGo चुनिंदा शहरों में प्रीमियम लाउंज प्रदान करती है और साथ ही ग्राहक सहायता और लगेज मैनेजमेंट सर्विस प्रदान करती है।

कंपनी जल्द ही दिल्ली-चंडीगढ़ और दिल्ली-देहरादून रूट पर इंटर सिटी इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी।

ग्रीनसेल मोबिलिटी के निदेशक सतीश मंधाना कहते हैं, “न्यूगो का उद्देश्य अंतर-शहर मार्गों पर शून्य टेलपाइप उत्सर्जन के साथ स्थायी सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देना है। न्यूगो अपनी वर्ल्ड क्लास इलेक्ट्रिक कोच सेवाओं के साथ एक समग्र यात्रा अनुभव प्रदान करेगा।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Bus, Electric Bus Service
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »