जल्द UPI को पेमेंट बदल सकेंगे EMI में! जानें क्या है NPCI का नया प्लान?

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) reportedly UPI पर EMI फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। अब ग्राहक कथित तौर पर QR स्कैन करते वक्त ही पेमेंट को EMI में बदल पाएंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 सितंबर 2025 16:49 IST
ख़ास बातें
  • UPI पेमेंट्स होंगे EMI में कन्वर्ट
  • NPCI का अगला बड़ा कदम क्रेडिट ऑन UPI
  • Navi, Paytm जैसे फिनटेक्स कर रहे हैं तैयारी

NPCI ने पहले ही RuPay क्रेडिट कार्ड्स को UPI से लिंक करने और UPI क्रेडिट लाइन्स की शुरुआत कर दी है

Photo Credit: Unsplash

भारत में डिजिटल पेमेंट्स का चेहरा बदलने वाला है। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसके जरिए यूजर्स अपने UPI पेमेंट्स को सीधे किश्तों (EMIs) में बदल पाएंगे। एक रिपोर्ट बताती है कि यह कदम NPCI की उस स्ट्रैटेजी का हिस्सा है, जिसमें वह UPI नेटवर्क पर क्रेडिट प्रोडक्ट्स को और आगे बढ़ाना चाहता है और डिजिटल पेमेंट्स का अगला ग्रोथ फेज कैप्चर करना चाहता है। 

कैसे काम करेगा EMI ऑन UPI फीचर?

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका एक्सपीरियंस काफी हद तक कार्ड पेमेंट जैसा होगा। जैसे आज आप किसी PoS मशीन पर कार्ड स्वाइप करके उसी वक्त EMI का ऑप्शन चुन सकते हैं, वैसा ही कुछ अब UPI पर भी संभव होगा। यानी क्यूआर कोड स्कैन करते ही आपको पेमेंट को EMI में कन्वर्ट करने का ऑप्शन मिल सकता है।

Advertisement

NPCI ने पहले ही RuPay क्रेडिट कार्ड्स को UPI से लिंक करने और UPI क्रेडिट लाइन्स की शुरुआत कर दी है। अब अगला बड़ा कदम EMI को शामिल करना है। कई बैंक पहले से ही Navi और Paytm जैसे फिनटेक्स के साथ पार्टनरशिप में हैं, ताकि यूजर्स को UPI पर क्रेडिट लाइन मिल सके।

Navi के CEO राजीव नरेश ने ET से बातचीत में कहा, "आज हम EMI लाइव नहीं हैं, लेकिन NPCI की नई प्रोडक्ट गाइडलाइन्स के तहत अगला वर्जन कंज्यूमर को QR कोड स्कैन करते वक्त EMI में पेमेंट स्प्लिट करने का ऑप्शन देगा।"

हालांकि, Navi ने अभी तक EMI फीचर लॉन्च नहीं किया है। कंपनी फिलहाल UPI क्रेडिट पेमेंट्स पर फोकस कर रही है, ताकि एक सस्टेनेबल बिजनेस मॉडल तैयार किया जा सके। फिनटेक फाउंडर्स का कहना है कि UPI पर क्रेडिट ही वह रास्ता है जिससे रेवेन्यू जेनरेट हो सकता है। कारण यह है कि डेबिट-बेस्ड UPI ट्रांजैक्शन पर सरकार के जीरो-फी मैंडेट की वजह से कोई चार्ज नहीं लिया जा सकता।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NPCI, UPI, UPI EMI, EMI
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.