UPI में बड़ा बदलाव: स्कैम को रोकने के लिए हटाया जा रहा है यह फीचर

NPCI का यह कदम UPI ट्रांजेक्शन्स को ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में है। इसमें खासतौर पर QR Code और डायरेक्ट Push Payments को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मार्च 2025 18:00 IST
ख़ास बातें
  • Pull Transactions को फ्रॉड के लिहाज से ज्यादा जोखिम भरा माना जाता है
  • NPCI का यह कदम UPI ट्रांजेक्शन्स को ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में है
  • इसमें खासतौर पर QR Code और डायरेक्ट Push Payments को बढ़ावा दिया जाएगा

Photo Credit: Unsplash

UPI यूजर्स के लिए जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, National Payments Corporation of India (NPCI) ने 'Collect Payments' फीचर को फेज-वाइज हटाने का प्रोसेस शुरू कर दिया है। यह कदम फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उठाया जा रहा है। इस बदलाव के साथ अब केवल बड़े और वेरिफाइड मर्चेंट्स को ही Pull Payments की सुविधा मिलेगी, जबकि पर्सन-टू-पर्सन कलेक्ट रिक्वेस्ट की लिमिट 2,000 रुपये तक सीमित कर दी गई है।

एक बैंकिंग अधिकारी के हवाले से ET की रिपोर्ट बताती है कि Pull Transactions को फ्रॉड के लिहाज से ज्यादा जोखिम भरा माना जाता है। स्कैमर्स अक्सर ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदने के बहाने रिटेलर्स से संपर्क करते हैं और UPI पेमेंट का झांसा देकर Pull Request भेजते हैं। यूजर इसे गलती से पेमेंट रिसीव करने की रिक्वेस्ट समझ बैठते हैं और जैसे ही इसे अप्रूव करते हैं, पैसा उनके अकाउंट से कट जाता है।

NPCI का यह कदम UPI ट्रांजेक्शन्स को ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में है। इसमें खासतौर पर QR Code और डायरेक्ट Push Payments को बढ़ावा दिया जाएगा। यह बदलाव भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को सुरक्षित बनाने की रणनीति का हिस्सा है, जहां पारंपरिक पेमेंट मोड्स से UPI की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहा है।

रिपोर्ट में आगे बैंकिंग अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा गया है कि यह बदलाव फेज-वाइज लागू किया जाएगा ताकि छोटे व्यापारियों को QR Code और अन्य पेमेंट मोड्स अपनाने के लिए समय मिल सके। वहीं, Google Pay और PhonePe जैसी बड़ी UPI एप्स को इस बदलाव से फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अधिकतर ट्रांजेक्शन अब उनके प्लेटफॉर्म से गुजरेंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NPCI, UPI, UPI frauds
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.