दिल्ली मेट्रो की टिकट DMRC समेत इन 10 ऐप पर उपलब्ध, बुकिंग हुई आसान, जानें तरीका

दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि उन्हें अब मेट्रो टिकट के लिए लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मई 2025 11:18 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली मेट्रो की टिकट ऑनलाइन 10 ऐप्स के जरिए खरीद पाएंगे।
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ONDC के साथ साझेदारी की है।
  • दिल्ली मेट्रो की टिकट के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत खत्म हुई।

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो टिकट ऑनलाइन खरीद पाएंगे।

Photo Credit: X/@OfficialDMRC

दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि उन्हें अब मेट्रो टिकट के लिए लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के साथ साझेदारी की है। इसके जरिए यात्री 10 से ज्यादा लोकप्रिय मोबाइल ऐप के जरिए मेट्रो टिकट बुक कर पाएंगे, जिससे उन्हें अलग से कोई मेट्रो ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के ऑफिशियल X अकाउंट के अनुसार, इस सुविधा के जरिए यात्रियों को अलग से ऐप डाउनलोड करने या अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नेविगेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आसानी से मेट्रो सर्विस का लाभ मिलेगा। 6.5 मिलियन यात्रियों को रोजाना औसतन यात्रा की सुविधा पहुंचाने के साथ DMRC का ONDC नेटवर्क पर शामिल होना एक इंटरऑपरेबल, आसान और यात्रियों के लिए डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Advertisement
इन ऐप से खरीद पाएंगे दिल्ली मेट्रो टिकट


अब यात्रियों को लंबी लाइन में लगने के बजाय इन लोकप्रिय ऐप के जरिए दिल्ली मेट्रो की टिकट खरीदने का मौका मिल सकता है। इस लिस्ट में Chartr, EaseMyTrip,Google Maps, Highway Delite, Miles & Kilometres, NammaYatri,OneTicket, Rapido, Redbu, Tummoc और Yatri Railways शामिल हैं।

यह इंटीग्रेटेड सिस्टम SequelString AI (SAI) द्वारा तैयार सिंगल-प्वाइंट टेक इंटरफेस के जरिए पूरा हुआ है जिससे कई ऐप में दिल्ली मेट्रो टिकटिंग का आसान इंटीग्रेशन शामिल हुआ है। इन ऐप्स में टूर प्लानर, राइड-हेलिंग सर्विस और ट्रैवल पोर्टल शामिल हैं। यह इंटीग्रेशन यात्रियों को रियल टाइम बेनिफिट प्रदान करता है, चाहे वे शहर के अंदर यात्रा कर रहे हों या एक शहर से दूसरे शहर में यात्रा कर रहे हों। जैसे अगर कोई यात्री बस से जयपुर से दिल्ली आ रहा है तो वह अब रेडबस के जरिए न सिर्फ बस की टिकट बुक कर सकता है, बल्कि ISBT कश्मीरी गेट से शहर के किसी भी स्टेशन के लिए दिल्ली मेट्रो टिकट भी खरीद सकता है।
Advertisement

इसी प्रकार शहर के अंदर यात्रा कर रहे यात्री Rapido ऐप के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान पहंच सकते हैं और उसी ऐप के जरिए मेट्रो का टिकट भी खरीद सकते हैं। जैसे धौला कुआं से आनंद विहार के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार करने के लिए DMRC मेट्रो प्रोजेक्ट के फेज-5 पर काम कर रहा है। DMRC ने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है, जिसमें 206.5 किलोमीटर तक फैले 18 नए मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.