दिल्‍ली मेट्रो में भी बिना टिकट चढ़ रहे लोग, DMRC ने वसूले 30 लाख रुपये!

पब्लिक प्रोटेक्शन मूवमेंट ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक जीशान हैदर ने मेट्रो से इस बारे में जानकारी मांगी थी।

दिल्‍ली मेट्रो में भी बिना टिकट चढ़ रहे लोग, DMRC ने वसूले 30 लाख रुपये!

साल 2021 में बिना टिकट मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों से करीब 19 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया था और इस साल के 9 महीनों में यह रकम 30 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है।

ख़ास बातें
  • जीशान हैदर ने आरटीआई में पूछा था सवाल
  • पिछले साल से ज्‍यादा जुर्माना लगाया गया है लोगों पर
  • इस साल 9 महीनों में करीब 30 लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन
मेट्रो में यात्रा करना बस, ऑटो या टैक्‍सी के मुकाबले ज्‍यादा सुविधाजनक है। हर रोज दिल्‍ली मेट्रो में लाखों की संख्‍या में लोग ट्रैवल करते हैं। मेट्रो का सिस्‍टम बेहद मजबूत और सुरक्ष‍ित है। इस सिस्‍टम को तोड़ने से भी लोग बाज नहीं आ रहे। बड़ी संख्‍या में लोग मेट्राे में बिना टिकट सफर करते हुए पकड़े जा रहे हैं। दिल्‍ली मेट्रो में कार्ड या टोकन के जरिए टिकट मिलता है, लेकिन लोग बिना टिकट मेट्रो में सवार हो रहे हैं। ऐसे लोगों से डीएमआरसी यानी दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन जुर्माना वसूल करती है। आपको हैरानी होगी यह जानकार कि इस साल अबतक दिल्‍ली मेट्रो में बिना टिकट सफर करने वाले लोगों से 30 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। एक आरटीआई के जवाब में इसका खुलासा हुआ है। 

नवभारत टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, पब्लिक प्रोटेक्शन मूवमेंट ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक जीशान हैदर ने मेट्रो से इस बारे में जानकारी मांगी थी। उन्‍होंने आरटीआई के जरिए पूछा था कि दिल्ली मेट्रो ने कितने यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा है। एक अन्‍य सवाल में जीशान ने पूछा था कि बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए लोगों से कितना जुर्माना वसूला गया और इससे डीएमआरसी ने कितना राजस्व प्राप्त किया। 

जीशान हैदर के सवालों का जवाब 25 नवंबर को डीएमआरसी की ओर से दिया गया। इसमें बताया गया कि इस साल जनवरी से सितंबर तक जिन यात्रियों को बिना टिकट मेट्रो में सफर करते हुए पकड़ा गया, उनसे वसूली गई रकम 29 लाख 60 हजार 750 रुपये है। यह करीब 30 लाख रुपये हो जाते हैं। 

दिलचस्‍प बात यह है कि साल 2021 में बिना टिकट मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों से करीब 19 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया था और इस साल के 9 महीनों में यह रकम 30 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है। रिपोर्ट कहती है कि साल 2022 के खत्‍म होते-होते जुर्माने की रकम 35 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है। आंकड़े बताते हैं कि मेट्रो में बिना टिकट यात्रा करते हुए सबसे ज्‍यादा जुर्माना जुलाई महीने में वसूला गया है, जो 4 लाख रुपये से ज्‍यादा था।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »