अब ऑनलाइन पेमेंट पर नहीं लगेगा सरचार्ज और सर्विस चार्ज

अब ऑनलाइन पेमेंट पर नहीं लगेगा सरचार्ज और सर्विस चार्ज
विज्ञापन
नकद लेनदेन को हतोत्साहित करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज कार्ड और डिजिटल भुगतान पर अधिभार (सरचार्ज), सेवा कर (सर्विस चार्ज) और सुविधा शुल्क समाप्त करने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक निश्चित सीमा से अधिक राशि का भुगतान कार्ड से या डिजिटल तरीके से करना अनिवार्य करने को मंजूरी दी गई।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कार्ड और डिजिटल माध्यम से भुगतान को प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव की मुख्य बातों में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों द्वारा इस प्रकार के भुगतान पर लगाये जाने वाले अधिभार, सेवा कर और सुविधा शुल्क को वापस लिए जाने का कदम शामिल है। बयान में कहा गया है कि कार्ड और डिजिटल तरीके से भुगतान को प्रोत्साहन से कर अपवंचना को रोकने, सरकारी भुगतानों के देशांतर और नकद लेनदेन को कम करने में भी मदद मिलेगी।

नकद लेनदेन को हतोत्साहित करने के अन्य उपायों के तहत कार्ड से लेनदेन मामले में व्यापारिक छूट दर (एमडीआर) को तर्कसंगत बनाना और कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए विभिन्नीकृत एमडीआर रूपरेखा जैसे कदम उठाना शामिल है।

इसके अन्य फीचर में कुछ कार्ड उत्पादों पर अंशधारकों द्वारा फार्मूला आधारित स्वीकार्य ढांचा, डिजिटल वित्तीय लेनदेन के लिए दूरसंचार सेवा शुल्क को तर्कसंगत बनाने और मोबाइल बैंकिंग को प्रोत्साहन शामिल है। साथ ही किसी धोखाधड़ी वाले लेनदेन से संबंधित शिकायत के तेजी से निपटान को आवश्यक आश्वासन व्यवस्था के सृजन तथा देश में भुगतान प्रणाली की समीक्षा को भी मंजूरी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »