UPI पेमेंट्स पर लगेंगे चार्ज? जानें क्या बोलें RBI गवर्नर

RBI के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में UPI ने 20 अरब ट्रांजैक्शंस प्रोसेस किए, जो सालाना आधार पर 34% की वृद्धि को दर्शाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2025 11:23 IST
ख़ास बातें
  • UPI ट्रांजैक्शंस पर किसी तरह का चार्ज लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं: गवर्नर
  • अगस्त 2025 में UPI ने 20 अरब ट्रांजैक्शंस प्रोसेस किए
  • ये सालाना आधार पर ट्रांजैक्शंस पर 34% की वृद्धि है

UPI ट्रांजैक्शंस पर लागत आती है और उसका भुगतान किसी न किसी को करना ही होगा: RBI गवर्नर

Photo Credit: Unsplash/ David Dvoracek

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि UPI ट्रांजैक्शंस पर किसी तरह का चार्ज लगाने का कोई प्रस्ताव फिलहाल नहीं है। गवर्नर ने यह भी जानकारी दी कि केंद्रीय बैंक क्रेडिट पर खरीदे गए मोबाइल फोनों को EMI न चुकाने की स्थिति में दूर से लॉक करने के प्रस्ताव की जांच कर रहा है। गवर्नर मल्होत्रा पोस्ट-मोनेटरी पॉलिसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जब उनसे UPI ट्रांजैक्शंस पर चार्ज लगाने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि हमारे सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

यह पहला मौका नहीं है जब UPI पर चार्ज को लेकर सवाल उठा है। पिछली पोस्ट-पॉलिसी कॉन्फ्रेंस में भी गवर्नर को इस पर सफाई देनी पड़ी थी। उस समय उन्होंने कहा था, “मैंने कभी नहीं कहा कि UPI हमेशा फ्री रहेगा। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि UPI ट्रांजैक्शंस पर लागत आती है और उसका भुगतान किसी न किसी को करना ही होगा। कौन भुगतान करेगा यह जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है कि कोई तो इसका खर्च उठाए। मॉडल की सस्टेनेबिलिटी के लिए यह अहम है।”

बता दें कि RBI के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में UPI ने 20 अरब ट्रांजैक्शंस प्रोसेस किए, जो सालाना आधार पर 34% की वृद्धि को दर्शाता है।

इसके अलावा, मोबाइल फोन के EMI भुगतान न किए जाने पर डिवाइस को लॉक करने के ऊपर भी चार्चा हुई, जिसपर RBI डिप्टि गवर्नर ने बयान दिया। उन्होंने बताया कि RBI एक और प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। यह प्रस्ताव उन मोबाइल फोनों से जुड़ा है जो क्रेडिट पर खरीदे जाते हैं। अगर ग्राहक EMI का भुगतान करने में चूक करता है, तो बैंकों को दूर से ऐसे मोबाइल फोन लॉक करने की अनुमति दी जा सकती है।

अपने बयान में एम. राजेश्वर राव ने कहा (Via NDTV), “जैसा कि गवर्नर ने बताया, डिजिटल लॉकिंग का मुद्दा विचाराधीन है। इसमें ग्राहक अधिकार, डेटा प्राइवेसी और क्रेडिटर्स की आवश्यकताओं के बीच बैलेंस बनाने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। हम इसका अध्ययन कर रहे हैं और समय आने पर इस पर निर्णय लेंगे।”

Advertisement

क्या UPI ट्रांजैक्शंस पर चार्ज लगाने का कोई प्रस्ताव है?

नहीं, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने साफ कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव फिलहाल नहीं है।

RBI गवर्नर ने UPI को लेकर क्या स्पष्ट किया?

गवर्नर ने कहा कि UPI ट्रांजैक्शंस पर लागत आती है और उसका भुगतान किसी न किसी को करना होगा, लेकिन फिलहाल चार्ज लगाने की कोई योजना नहीं है।

अगस्त 2025 में UPI ट्रांजैक्शंस का वॉल्यूम कितना रहा?

RBI डेटा के अनुसार अगस्त 2025 में UPI ने 20 अरब ट्रांजैक्शंस प्रोसेस किए, जो साल-दर-साल 34% की बढ़त है।

Advertisement

मोबाइल फोन डिजिटल लॉकिंग का प्रस्ताव क्या है?

यह प्रस्ताव बैंकों को अनुमति देता है कि EMI न चुकाने पर क्रेडिट से खरीदे गए मोबाइल फोन को दूर से लॉक किया जा सके।

मोबाइल फोन डिजिटल लॉकिंग पर RBI का क्या रुख है?

RBI ने कहा है कि यह मुद्दा अभी विचाराधीन है और इसमें ग्राहक अधिकार, डेटा प्राइवेसी और क्रेडिटर्स की जरूरतों के बीच संतुलन पर काम हो रहा है।

डिजिटल लॉकिंग पर अंतिम निर्णय कब होगा?

डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव के अनुसार, इस मुद्दे पर अध्ययन जारी है और निर्णय बाद में लिया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.