नए साल 2026 के मौके पर WhatsApp का तोहफा, ये फीचर्स कर पाएंगे उपयोग, जानें कैसे

सिर्फ दो दिन बाद 2026 आने वाला है और ऐसे मौके पर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने नए साल के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2025 13:53 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने कई फीचर्स को अस्थायी तौर पर उपलब्ध किए हैं।
  • नए साल की प्लानिंग के लिए WhatsApp पर काफी टूल्स उपलब्ध हैं।
  • WhatsApp ने नए साल के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं।

WhatsApp सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

Photo Credit: WhatsApp

सिर्फ दो दिन बाद 2026 आने वाला है और ऐसे मौके पर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने नए साल के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। नए साल का दिन वॉट्सऐप के लिए काफी व्यस्त होता है, जिस दिन यूजर्स एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के लिए इसका जमकर उपयोग करते हैं।  नए साल के दौरान इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा मैसेज भेजे जाते और कॉल की जाती है। यह यूजर्स के लिए अलग-अलग क्षेत्रों और समय पर दोस्तों और परिवार से जुड़ने का सबसे सरल तरीका है। आइए वॉट्सऐप के नए साल के मौके पर आए नए फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp एक दिन में दुनिया भर में 100 अरब से ज्यादा मैसेज और करीबन 2 अरब कॉल को मैनेज करता है। नए साल के 24 घंटों के दौरान यूजर्स की एक्टिविटी इससे भी ज्यादा पहुंच जाती है, जिसमें मैसेज, ग्रुप चैट, वॉयस कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग का उपयोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के लिए किया जाता है। नए साल 2026 के स्टिकर पैक, वीडियो कॉल इफेक्ट्स, एनिमेटेड रिएक्शन और एनिमेटेड स्टेटस स्टिकर अब उपलब्ध हैं।

नए साल 2026 के WhatsApp के फीचर्स


नए साल के मौके पर WhatsApp ने कई फीचर्स को अस्थायी तौर पर उपलब्ध किए हैं। सबसे पहले 2026 स्टिकर पैक आता है, जो कि नए साल की शुभकामनाएं चैट में भेजने के लिए 2026 पर आधारित एक नया स्टिकर पैक है। उसके बाद वीडियो कॉल इफेक्ट दिया गया है जिसमें यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान इफेक्ट आइकन पर टैप करके आतिशबाजी, कॉन्फेटी और स्टार एनिमेशन आदि इफेक्ट लागू कर सकते हैं। वहीं एनिमेटेड कॉन्फेटी रिएक्शन में यूजर्स कॉन्फेटी इमोजी का उपयोग करके मैसेज पर रिएक्शन देते हैं तो स्पेशल एनिमेटेड रिएक्शन नजर आते हैं। सबसे आखिर में स्टेटस में एनिमेटेड स्टिकर है, जो कि WhatsApp पहली बार स्टेटस अपडेट में एनिमेटेड स्टिकर लाया है, जिसमें एक एनिमेटेड स्टिकर के साथ एक 2026 लेआउट भी शामिल है।

नए साल की प्लानिंग के लिए ग्रुप चैट टूल

ग्रुप चैट में नए साल की प्लानिंग के लिए WhatsApp पर काफी टूल्स उपलब्ध हैं। इवेंट क्रिएट और पिन के जरिए यूजर्स इवेंट बना सकते हैं, उसे चैट में पिन कर सकते हैं, RSVP पा कर सकते हैं और अपडेट शेयर कर सकते हैं। पोल का उपयोग फूड, ड्रिंक और एक्टिविटी के बारे में फैसला लेने के लिए किया जा सकता है। लाइव लोकेशन शेयरिंग से सभी यूजर्स वेन्यू का पता लगा सकते हैं और सुरक्षित आगमन और वापसी का पता कर सकते हैं। वॉइस और वीडियो नोट्स के जरिए खास पलों को कैप्चर किया जा सकता है और उन्हें उन लोगों के साथ शेयर किया जा सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.