एक छात्र की शिकायत और बदल गई IRCTC की किस्मत! 15 जुलाई तक आएगी नई वेबसाइट

IRCTC की वेबसाइट पर आने वाली Captcha, OTP और Tatkal बुकिंग की समस्याओं के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई वेबसाइट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जून 2026 13:33 IST
ख़ास बातें
  • नई IRCTC वेबसाइट 15 जुलाई तक लॉन्च हो सकती है
  • Captcha और Tatkal बुकिंग समस्याओं पर उठा सवाल
  • रेल मंत्री ने अधिकारियों से लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी ली

रेल मंत्री ने नई IRCTC वेबसाइट की लॉन्च टाइमलाइन बताई

Photo Credit: Press Trust of India

IRCTC की वेबसाइट को लेकर लंबे समय से यात्रियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। खासकर Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट स्लो होने, Captcha और OTP जैसी दिक्कतों को लेकर यूजर्स अक्सर नाराजगी जताते हैं। अब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया है कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए जल्द ही नई IRCTC वेबसाइट लॉन्च की जा सकती है। उन्होंने कहा कि नया प्लेटफॉर्म 15 जुलाई तक आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

यह घोषणा जयपुर स्थित Malaviya National Institute of Technology (MNIT) में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान की गई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक छात्र रेल मंत्री से IRCTC वेबसाइट पर आने वाली Captcha समस्या को हल करने की मांग करता दिखाई देता है। इसके बाद वैष्णव ने मौके पर ही रेलवे के एक अधिकारी को फोन किया और नई IRCTC वेबसाइट की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

Advertisement

वीडियो में रेल मंत्री अधिकारी से पूछते हैं कि क्या नई वेबसाइट को अगले 30 दिनों के भीतर लॉन्च किया जा सकता है। बातचीत के बाद उन्होंने छात्रों को बताया कि नई IRCTC वेबसाइट 15 जुलाई तक लॉन्च कर दी जाएगी। यह सुनते ही वहां मौजूद छात्रों ने खुशी जाहिर की और उनका धन्यवाद किया।

#WATCH | On students' demand, Union Railway Minister announces new IRCTC website to be launched by 15th July pic.twitter.com/fjX6z6vyj1

— ANI (@ANI) June 11, 2026

IRCTC की वेबसाइट को लेकर लंबे समय से तकनीकी समस्याओं की शिकायतें मिलती रही हैं। खासकर पीक ट्रैफिक के दौरान वेबसाइट के क्रैश होने, OTP आने में देरी और Tatkal टिकट बुकिंग के समय आने वाली दिक्कतें यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी रही हैं। ऐसे में नई वेबसाइट से यूजर्स को बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement

भारतीय रेलवे में ऑनलाइन टिकट बुकिंग का इस्तेमाल लगातार बढ़ा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार देश में करीब 88 प्रतिशत ट्रेन टिकट अब ऑनलाइन बुक किए जाते हैं, जबकि बहुत कम लोग रिजर्वेशन काउंटर का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि IRCTC प्लेटफॉर्म पर बढ़ते ट्रैफिक को संभालने के लिए समय-समय पर तकनीकी सुधार किए जाते रहे हैं।

गौरतलब है कि जुलाई 2025 से Tatkal टिकट बुकिंग के लिए Aadhaar ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया था। रेलवे के मुताबिक 2025 के दौरान 3.04 करोड़ IRCTC यूजर अकाउंट्स को डीएक्टिवेट किया गया, जबकि 2.94 करोड़ अकाउंट्स को अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया था। ऐसे में नई वेबसाइट के साथ टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और अधिक आसान और स्थिर बनाने पर जोर दिया जा सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.