Netflix सब्सक्रिप्शन को रिन्यू कराने में ठगे गए मुंबई के बुजुर्ग, 1.22 लाख का हुआ नुकसान

इस व्यक्ति को एक ईमेल मिला था जो नेटफ्लिक्स की ओर से सब्सक्रिप्शन रिन्यू कराने के रिमाइंडर जैसा लग रहा था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 19:29 IST
ख़ास बातें
  • इस व्यक्ति को एक ईमेल मिला था जो नेटफ्लिक्स की ओर से भेजा लग रहा था
  • ईमेल में सब्सक्रिप्शन को रिन्यू कराने का रिमाइंडर था
  • सब्सक्रिप्शन की पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स मांगी गई थी

नेशनल सायबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दूसरी तिमाही में शिकायतों की संख्या 15.3 प्रतिशत बढ़ी है

लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स में से एक Netflix की आड़ में महाराष्ट्र में एक बुजुर्ग के साथ ठगी का मामला हुआ है। मुंबई के रहने वाले इस बुजूर्ग के साथ नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन को रिन्यू करने की कोशिश के दौरान लगभग 1.22 लाख रुपये की ठगी की गई है। इस व्यक्ति को एक ईमेल मिला था जो नेटफ्लिक्स की ओर से भेजा लग रहा था। ईमेल में यूजर से 499 रुपये के मासिक प्राइस पर सब्सक्रिप्शन को रिन्यू कराने का रिमाइंडर दिया गया था। इसके लिए ईमेल के साथ एक लिंक भी था। 

इस मामले की रिपोर्ट इस 73 वर्षीय पीड़ित ने मुंबई के जुहु पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। ईमेल में दिए गए लिंक में सब्सक्रिप्शन को रिन्यू कराने के लिए क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स देने के लिए कहा गया था। इसके बाद पीड़ित के डिटेल्स देने पर उनके पास लगभग 1.22 लाख रुपये के भुगतान के लिए मोबाइल फोन पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा गया। पीड़ित ने रकम पर ध्यान दिए बिना OTP को एंटर कर दिया और उनके एकाउंट से रकम डेबिट हो गई। 

बैंक, सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स और सरकारी एजेंसियां नियमित तौर पर लोगों को इस बारे में जागरूक करते रहते हैं कि उन्हें अपने एकाउंट से जुड़े OTP को फोन पर अजनबियों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इस मामले में पीड़ित को धोखाधड़ी का तब पता जब उनके पास बैंक से यह पुष्टि करने के लिए ऑटोमेटेड कॉल नहीं आई कि उन्होंने यह ट्रांजैक्शन की है या नहीं। नेशनल सायबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर इस वर्ष की दूसरी तिमाही में शिकायतों की संख्या 15.3 प्रतिशत बढ़ी है। 

हाल ही में अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के हेड Elon Musk के नाम पर एक ठग ने कनाडा की एक महिला से 7,50,000 डॉलर की धोखाधड़ी गई थी। ठगी का शिकार बनी Elizabeth Bakos ने बताया था कि उनकी पूरी बचत और उधार ली हुई बड़ी रकम चली गई है। इस वर्ष की शुरुआत में वह इंटरनेट पर इनवेस्टमेंट के मौके तलाश रही थी तो उन्होंने एलन मस्क का एक वीडियो देखा जिसमें वह कह रहे थे कि एक वेबसाइट के जरिए 250 डॉलर प्रत्येक का शेयर खरीदा जा सकता है। इसके बाद उन्होंने वेबसाइट पर अपना फोन नंबर, ईमेल और अन्य जानकारी दर्ज कर दी। उन्हें एक व्यक्ति ने फोन कर दावा किया कि वह सही तरीके से इनवेस्टमेंट करने में उनकी मदद कर सकता है। Elizabeth ने उस व्यक्ति से पूछा कि क्या वीडियो में मस्क ही थे तो उसने हां में जवाब दिया। उस व्यक्ति ने Elizabeth के कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस लेकर कई बार में एक बड़ी रकम निकाल ली। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.