नकली Elon Musk ने कनाडा की महिला से ठगे लाखों डॉलर

ठगी का शिकार बनी Elizabeth Bakos ने बताया कि उनकी पूरी बचत और उधार ली हुई बड़ी रकम चली गई है

नकली Elon Musk ने कनाडा की महिला से ठगे लाखों डॉलर

ठगी का शिकार बनी महिला को एक व्यक्ति ने फोन कर इनवेस्टमेंट में मदद करने की पेशकश की थी

ख़ास बातें
  • ठगी का शिकार हुई महिला की पूरी बचत चली गई है
  • इस महिला ने इंटरनेट पर एक वीडियो देखकर इनवेस्टमेंट किया था
  • जालसाज ने उन्हें इनवेस्टमेंट से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए थे
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के हेड Elon Musk के नाम पर एक ठग ने कनाडा की एक महिला से 7,50,000 डॉलर की धोखाधड़ी की है। ठगी का शिकार बनी Elizabeth Bakos ने बताया कि उनकी पूरी बचत और उधार ली हुई बड़ी रकम चली गई है। इस वर्ष की शुरुआत में वह इंटरनेट पर इनवेस्टमेंट के मौके तलाश रही थी तो उन्होंने एलन मस्क का एक वीडियो देखा जिसमें वह कह रहे थे कि एक वेबसाइट के जरिए 250 डॉलर प्रत्येक का शेयर खरीदा जा स कता है।

Elizabeth ने कहा, "मुझे लगा कि एलन मस्क अपनी कंपनी का शेयर 250 डॉलर में दे रहे हैं और यह अच्छा मौका है।" इसके बाद उन्होंने वेबसाइट पर अपना फोन नंबर, ईमेल और अन्य जानकारी दर्ज कर दी। उन्हें एक व्यक्ति ने फोन कर दावा किया कि वह सही तरीके से इनवेस्टमेंट करने में उनकी मदद कर सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Elizabeth ने उस व्यक्ति से पूछा कि क्या वीडियो में मस्क ही थे तो उसने हां में जवाब दिया। उस व्यक्ति ने Elizabeth के कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस लेकर कई बार में एक बड़ी रकम निकाल ली। Elizabeth को यह बताया जाता था कि उनका इनवेस्टमेंट बढ़ रहा था। इसे लेकर कुछ दस्तावेज भी उन्हें दिखाए गए थे। हालांकि, बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है और उनकी कोई रकम इनवेस्ट नहीं की गई थी। 

इस वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक उनके एकाउंट्स से स्कैमर ने लगभग 7,50,000 डॉलर निकाल लिए थे। एक टेक एक्सपर्ट ने बताया कि ऐसा हो सकता है कि Elizabeth ने जो वीडियो देखा था उसमें कोई जालसाज एलन मस्क बनकर लोगों को शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था। 

Musk के खिलाफ Dogecoin की एक पिरामिड स्कीम को बढ़ावा देने के लिए 258 अरब डॉलर डॉलर का कानूनी मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। मस्क की टनल कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता Keith Johnson ने अमेरिका में मैनहैटन की एक अदालत में जून में मुकदमा दर्ज कराया था। Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मामले में यह जांच की जा रही है कि इस मीम कॉइन को मस्क के समर्थन से इसके इनवेस्टर्स को क्या वित्तीय नुकसान हुआ था।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, Investment, Elon Musk, Fraud, Market, Video, Profit, Scam, Expert
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »