Twitter को चलाने के लिए Elon Musk को होगी एक भारतीय की जरूरत!

यह ट्विटर के पूर्व एंप्लॉयी Sriram Krishnan हैं, जिनका दावा है कि वह ट्विटर में बड़े बदलाव करने में मस्क की मदद कर रहे हैं

Twitter को चलाने के लिए Elon Musk को होगी एक भारतीय की जरूरत!

मस्क के कुछ आइडिया के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है

ख़ास बातें
  • यह ट्विटर के पूर्व एंप्लॉयी Sriram Krishnan हैं
  • उन्होंने ट्विटर में मेन टाइमलाइन को तैयार करने में भूमिका निभाई थी
  • एलन मस्क के उन्हें हायर करने की संभावना है
विज्ञापन
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने की डील पूरी होने के बाद Elon Musk ने कंपनी में बड़े बदलाव करने में देर नहीं की है। उन्होंने शुरुआत में ही Twitter के CEO, Parag Agrawal और कुछ अन्य सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को कंपनी से बाहर कर दिया। हालांकि, उन्हें स्थिति को संभालने के लिए एक अन्य भारतीय मदद की जरूरत पड़ सकती है। 

यह ट्विटर के पूर्व एंप्लॉयी Sriram Krishnan हैं, जिनका दावा है कि वह ट्विटर में बड़े बदलाव करने में मस्क की मदद कर रहे हैं। कृष्णन ने ट्विटर के अलावा फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम किया है और वह पेशे से इंजीनियर हैं। उन्होंने ट्विटर में मेन टाइमलाइन और नए UI को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फेसबुक में उन्होंने मोबाइल ऐड प्रोडक्ट्स को डिवेलप किया था, जो डिस्प्ले एडवर्टाइजिंग में बड़े नेटवर्क्स में से एक है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत माइक्रोसॉफ्ट से की थी, जहां वे Windows Azure डिविडन से जुड़े थे। 

कुछ ग्लोबल टेक कंपनियों में जॉब करने के बाद कृष्णन ने स्टार्टअप्स में इनवेस्टमेंट शुरू किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि वह मानते हैं कि ट्विटर जैसी एक महत्वपूर्ण कंपनी के लिए मस्क सही व्यक्ति हैं। कृष्णन एक पॉडकास्ट शो भी होस्ट करते हैं, जिसमें मस्क के अलावा फेसबुक के प्रमुख Mark Zuckerberg भी शामिल हो चुके हैं। 

ट्विटर को आगे बढ़ाने में मदद के लिए मस्क के कृष्णन को हायर करने की संभावना है। ट्विटर के लिए एक बड़ी समस्या मॉनेटाइजिंग की रही है। मस्क इसका समाधान करना चाहते हैं और उनके कुछ आइडिया के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। मस्क का मानना है कि किसी यूजर को ट्विटर पर वेरिवाइड (ब्लू टिक) मार्क देने के लिए कंपनी को भुगतान मिलना चाहिए। ऐसी संभावना है कि इसके यूजर्स को सब्सक्रिप्शन के हिस्से के तौर पर ब्लू टिक के लिए ट्विटर को लगभग 20 डॉलर चुकाने पड़ सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि मस्क के आइडिया को लागू करने और कंपनी की ग्रोथ बढ़ाने में में मस्क की कृष्णन किस तरह मदद करते हैं। ट्विटर को कुछ देशों में कानूनी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है, जिसका असर इसके बिजनेस पर भी पड़ा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »