• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • MiniCa: ये है दुनिया का सबसे छोटा और हल्का कैमरा, इसे चाभी के छल्ले में लगा कर घूम सकते हैं

MiniCa: ये है दुनिया का सबसे छोटा और हल्का कैमरा, इसे चाभी के छल्ले में लगा कर घूम सकते हैं

अच्छी क्वालिटी की तस्वीरे और वीडियो कैप्चर करने के लिए इसमें अच्छा लेंस दिया गया है, जो 1920x1080 पिक्सल पर वीडियो और 3760x2128 रिजॉल्यूशन पर तस्वीरें कैप्चर कर सकता है।

MiniCa: ये है दुनिया का सबसे छोटा और हल्का कैमरा, इसे चाभी के छल्ले में लगा कर घूम सकते हैं

MiniCa फिलहाल क्राउडफंडिंग के तहत सपोर्ट के लिए उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • MiniCa को दुनिया का सबसे छोटा और हल्का कैमरा बताया जा रहा है
  • डिस्प्ले के साथ आने वाले इस कैमरा का वजन 17 ग्राम है
  • कैमरा सिंगल चार्ज पर 60 मिनट तक चलने का दावा करता है
विज्ञापन
वर्तमान में स्मार्टफोन मार्केट में ज्यादातर फोन बड़े डिस्प्ले के साथ आते हैं, लेकिन फिर भी कुछ निर्माता ऐसे हैं, जो कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन बना और लॉन्च कर रहे हैं। हालांकि, DSLR के मामले में ऐसा नहीं है, पिछले कई वर्षों में कैमरा टेक्नोलॉजी में कई सुधार हुए, लेकिन बॉडी साइज में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला। अब, एक जापानी स्टार्टअप ने एक ऐसा DSLR बनाया है, जिसे कंपनी दुनिया का सबसे छोटा और हल्का कैमरा बता रही है। इसका नाम MiniCa है, जिसे फिलहाल क्राउडफंडिंग के तहत पेश किया गया है। इस कैमरा का वजन मात्र 17 ग्राम है, लेकिन उसके बावजूद इसमें एक डिजिटल डिस्प्ले फिट किया गया है।

MiniCa को दुनिया का सबसे छोटा और हल्का कैमरा बताया जा रहा है, जिसका वजन 17 ग्राम और माप 40x47x36 मिलीमीटर है। हालांकि, इसका इतना कॉम्पैक्ट डिजाइन होने का मतलब यह नहीं कि इससे फोटो खींचना मुश्किल होगा, या इसमें बेकार स्पेसिफिकेशन्स होंगे। MiniCa में 0.96-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जी हां, आपने सही पढ़ा, दुनिया का सबसे छोटा कैमरा, जिसका वजन 17 ग्राम है, उसमें आपको एक डिजिटल डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का साइज 0.96-इंच है, यानी करीब-करीब 1-इंच।

अच्छी क्वालिटी की तस्वीरे और वीडियो कैप्चर करने के लिए इसमें अच्छा लेंस दिया गया है, जो 1920x1080 पिक्सल पर वीडियो और 3760x2128 रिजॉल्यूशन पर तस्वीरें कैप्चर कर सकता है। MiniCa कैमरा 180mAh बैटरी के साथ आता है, जो सिंगल चार्ज पर 60 मिनट तक चलने का दावा करता है। इतना ही नहीं, इसमें माइक्रोएसडी कार्ड रीडर भी मिलता है।

शायद यह सब पढ़कर आपको भी हैरानी हो रही होगी कि MiniCa दुनिया का सबसे छोटा और हल्का कैमरा होने के बावजूद उन सभी फीचर्स के साथ आता है, जो एक बड़े पारंपरिक DSLR में होते हैं।

फिलहाल यह कैमरा खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है। प्रोडक्ट को ग्रीन फंडिंग के जरिए बैक किया जा सकता है। यह Indiegogo और Kickstater के समान क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म है, जहां आप प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर सकते हैं। खबर लिखते समय तक, इस प्रोजेक्ट को बैक करने की अवधि खत्म होने में 25 दिन बचे थे। प्रोजेक्ट बनाने वाले स्टार्टअप ने इसके लिए 10 लाख येन (करीब 5.72 लाख रुपये) का टार्गेट रखा था, लेकिन प्रोजेक्ट ने पहले ही 1,440,244 येन (करीब 8.25 लाख रुपये) इकट्ठे कर लिए हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  2. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  3. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  4. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  6. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  7. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  9. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  10. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »