बड़ी टेक कंपनियों ने की हजारों जॉब्स में कटौती

अमेरिका में टेक कंपनियों ने 45,000 से अधिक वर्कर्स की छंटनी की है। कुछ कंपनियों ने जॉब्स में कमी करने और अन्यों ने हायरिंग पर रोक लगाने की जानकारी दी है

बड़ी टेक कंपनियों ने की हजारों जॉब्स में कटौती

​Microsoft ने बताया है कि रेवेन्यू में कमी की आशंका के कारण अतिरिक्त वर्कर्स को हटाया गया है

ख़ास बातें
  • कुछ कंपनियों ने जॉब्स घटाने और अन्यों ने हायरिंग रोकने की जानकारी दी है
  • स्लोडाउन के कारण कस्टमर्स ने खर्च में कटौती की है
  • टेक कंपनियों को रेवेन्यू में कमी होने की आशंका है
विज्ञापन
दुनिया भर में इंटरेस्ट रेट्स बढ़ने, कंज्यूमर्स के खर्च घटाने और स्लोडाउन के कारण बहुत सी टेक कंपनियों ने हायरिंग पर रोक लगा दी है। अमेरिका में टेक कंपनियों ने 45,000 से अधिक वर्कर्स की छंटनी की है। कुछ कंपनियों ने जॉब्स में कमी करने और अन्यों ने हायरिंग पर रोक लगाने की जानकारी दी है। 

इनमें से बहुत सी कंपनियों ने महामारी के दौरान ऑनलाइन खर्च में तेजी आने के कारण काफी ग्रोथ की थी। इन कंपनियों के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स का कहना है कि उन्होंने जरूरत से अधिक हायरिंग की थी। हार्ड ड्राइव मेकर Seagate Technology ने पिछले महीने अपनी वर्कफोर्स को 8 प्रतिशत घटाने की घोषणा की थी। कंपनी ने इसके लिए इकोनॉमिक स्थिति अनिश्चित होने और इसके पार्ट्स की डिमांड कम होने जैसे कारण बताए थे। ​Seagate के  CEO, Dave Mosley ने बताया था कि कस्टमर्स के पास अतिरिक्त इनवेंटरी है और इससे ऑर्डर्स पर असर पड़ रहा है। 

चिप्स बनाने वाली ग्लोबल कंपनी ​Intel अगले वर्ष तीन अरब डॉलर बचाने के लिए नए प्लांट्स पर खर्च कम करने के साथ ही जॉब्स को घटा रही है। पर्सनल कंप्यूटर्स की डिमांड कम होने के कारण कंपनी के चिप्स के लिए ऑर्डर्स घटे हैं और इस वजह से स्टाफ में भी कटौती हो रही है। कंपनी में छंटनी का असर सेल्स और मार्केटिंग टीमों पर अधिक होगा। बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक ​Microsoft ने बताया है कि उसके रेवेन्यू में कमी आने की आशंका के कारण अतिरिक्त वर्कर्स को हटाया गया है। कंपनी के विंडोज लाइसेंस की सेल्स घटी है और इससे रेवेन्यू भी कम हो सकता है। 

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने अपनी वर्कफोर्स में से लगभग आधे की छंटनी कर दी है। दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति Elon Musk के ट्विटर को खरीदने के बाद कंपनी में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इनमें वर्कफोर्स को घटाना और ट्विटर ब्लू के लिए प्रति माह लगभग आठ डॉलर का चार्ज लेना शामिल है। ट्विटर को बहुत सी कंपनियों ने विज्ञापन देना भी बंद कर दिया है और इससे कंपनी के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ सकता है। अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज ​Coinbase ने स्लोडाउन का कारण बताते हुए अपने स्टाफ में से लगभग 18 प्रतिशत की छंटनी की है। इसके अलावा Netflix, ​Snap और  Shopify जैसी कंपनियां भी अपनी वर्कफोर्स को घटाने की योजना बना रही हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  6. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  7. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  8. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  9. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  10. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »