150 km की रेंज के साथ अगले साल लॉन्च होगी टू-डोर कॉम्पेक्ट MG E230 इलेक्ट्रिक कार!

Autocar India ने सूत्रों का हवाला देते हुए बाताया है कि MG E230 इलेक्ट्रिक कार में 20kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया जाएगा, जिसकी बदौलत इसकी ड्राइविंग रेंज 150 km होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मार्च 2022 14:24 IST
ख़ास बातें
  • SAIC-GM-Wuling की साझेदारी वाले GSEV प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी नई EV
  • यह टू-डोर, लेकिन फोर-सीटर माइक्रो इलेक्ट्रिक कार होगी
  • ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, डुअल फ्रंट एयरबैग जैसे फीचर्स से होगी लैस

MG ने हाल ही में भारत में ZS EV का नया मॉडल जोड़ा है

MG Motor India कथित तौर पर अगले साल भारत में अपनी एक और कॉम्पेक्ट टू-डोर इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि MG E230 नाम से यह कार यूं तो ग्लोबल प्रोडक्ट होगा, लेकिन कार निर्माता इसे सबसे पहले भारत में लॉन्च करेगा। भारत में फिलहाल MG की ओर से केवल एक ही इलेक्ट्रिक कार (electric cars in India) बेची जाती है, जो MG ZS EV है। इसमें कोई शक नहीं है कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट तेज़ी से बढ़ रही है, लेकिन कॉम्पेक्ट टू-डोर इलेक्ट्रिक कार भारत के लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा। कॉम्पेक्ट कार होने के नाते यह भी दावा किया गया है कि लॉन्च के समय यह भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी। 

Autocar India की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि MG E230 इलेक्ट्रिक कार SAIC-GM-Wuling की साझेदारी वाले ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (GSEV) प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी, चीन की मार्केट में मौजूद कई इलेक्ट्रिक कार जैसे कि Baojun E100, E200, E300 और E300 Plus के साथ-साथ माइक्रो इलेक्ट्रिक कार Wuling Hongguang Mini EV बनाई जा चुकी हैं। ये सभी इलेक्ट्रिक कार टू-डोर, यानी दो दरवाज़ों वाले व्हीकल हैं। उम्मीद की जा रही है कि MG E230 भी इन माइक्रो कार के समान डायमेंशन के साथ आ सकती है।

रिपोर्ट आगे दावा करती है कि भले ही यह टू-डोर और फोर-सीट फॉर्म फैक्टर वाली माइक्रो इलेक्ट्रिक कार हो, लेकिन इसमें पीछे की ओर अच्छा लेगरूम होगा। E230 इलेक्ट्रिक कार ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, और कई कनेक्टिड कार फीचर्स से लैस हो सकती है। कार के कुछ फीचर्स MG ZS EV के समान होने की भी उम्मीद जताई गई है।

Autocar India ने सूत्रों का हवाला देते हुए बाताया है कि MG E230 इलेक्ट्रिक कार में 20kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया जाएगा, जिसकी बदौलत इसकी ड्राइविंग रेंज 150 km होगी। इसके अलावा, उम्मीद की जा रही है कि इस कार में 54hp पावर जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर फिट होगी।
Advertisement

कीमत की बात करें, तो रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इस अपकमिंग MG इलेक्ट्रिक कार (upcoming electric cars in India 2022)  की भारत में कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम हो सकती है। फिलहाल भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tigor EV है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार 306 km की सर्टिफाइड रेंज देने में सक्षम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.