सिंगल चार्ज में 439 km चलने वाली MG ZS EV का फेसलिफ्ट वेरिएंट पेश

नई MG ZS EV 2022 इलेक्ट्रिक कार 72 KWh क्षमता की विशाल बैटरी होगी, जिसकी बदौलत अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में लगभग 439km दौड़ेगी।

सिंगल चार्ज में 439 km चलने वाली MG ZS EV का फेसलिफ्ट वेरिएंट पेश

MG ZS EV 2022 फेसलिफ्ट के भारत में लॉन्च होने की भी उम्मीद की जा सकती है

ख़ास बातें
  • MG ZS EV का ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया फेसलिफ्ट वेरिएंट
  • 72 KWh क्षमता की विशाल बैटरी से लैस होगी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV
  • इसके बाद MG नए 51 kWh क्षमता के बैटरी पैक को भी करेगी लॉन्च
विज्ञापन
MG की ZS EV इलेक्ट्रिक कार ने भारत में धूम मचा रखी है और अब, कंपनी ने इस कार के फेसलिफ्ट (MG ZS Electric 2022) को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। अपकमिंग ZS Electric 2022 के डिज़ाइम में कई छोटे बदलाव किए गए हैं और इसके पावर और रेंज में भी सुधार किए गए हैं। नई इलेक्ट्रिक कार (New Electric Car) नए विकसित MG iSMART कनेक्टिविटी सिस्टम से लैस होगी। यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार (Upcoming Electric Cars in India) सिंगल चार्ज में 437 किलोमीटर की रेंज देगी।

MG ने अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया हैंडल्स पर ZS Electric फेसलिफ्ट की घोषणा की। कंपनी ने इसमें हुए बदलावों की जानकारी भी शेयर की है।

MG ZS EV 2022 के डिज़ाइन में भी बदलाव किए गए हैं। इसमें LED DRLS (डेटाइम रनिंग लैंप) और LED टेल-लैंप के साथ स्लिम हेडलैंप शामिल किए गए हैं। बंपर और अलॉय व्हील्स को भी बदला गया है। इसके अलावा, नए मॉडल में बॉडी-कलर्ड कवर्ड फ्रंट ग्रिल शामिल की गई है, जो इसे मौजूदा इलेक्ट्रिक एसयूवी से अगल लुक देती है।

2022 MG ZS Electric में नया विकसित MG iSMART कनेक्टिविटी सिस्टम मिलेगा, जो एक स्मार्टफोन ऐप के जरिए कार के कई फीचर्स का कंट्रोल एक्सेस करना आसान बनाएगा। इसके साथ यूज़र कई कामों को दूर से नियंत्रित कर सकेंगे। इस आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) में वायरलेस फोन चार्जर, डिजिटल इंस्ट्रमेंट कॉन्सोल और पहले से बड़ा यानी 10.1-इंच साइज़ का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा।

नई इलेक्ट्रिक कार 72 KWh क्षमता की विशाल बैटरी होगी, जिसकी बदौलत अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में लगभग 439km दौड़ेगी। इस बैटरी पैक के ऑप्शन को इस साल नवंबर में यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अगले साल तक 51 kWh क्षमता के बैटरी पैक को लॉन्च करेगी, जो सिंगल चार्ज पर 318 किलोमीटर की रेंज निकालने में सक्षम होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MG ZS, MG ZS EV, MG ZS EV 2022, MG ZS EV Facelift
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »