20 मिनट में ऑनलाइन और ऑफलाइन सोल्ड आउट हुई MG Astor कार, जानें कीमत

MG Motors India ने जानकारी दी है कि Astor की बुकिंग शुरु होने के मजह 20 मिनट के अंदर कार सोल्ड आउट हो गई है।

20 मिनट में ऑनलाइन और ऑफलाइन सोल्ड आउट हुई MG Astor कार, जानें कीमत

MG Astor को 9.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • MG Astor की भारत में शुरुआती कीमत 9.78 लाख रुपये (ex-showroom) है
  • इस साल केवल 5,000 यूनिट्स बेचने का किया गया था फैसला
  • बुकिंग शुरू होने के 20 मिनट के अंदर बुक हई 5,000 यूनिट्स
विज्ञापन
ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG ने हाल ही में भारत में अपनी लेटेस्ट कार Astor को लॉन्च किया था और इसकी बुकिंग शुरू होने के बाद अब MG Motor India ने जानकारी दी है कि कंपनी को महज 20 मिनट के भीतर 5,000 से अधिक बुकिंग प्राप्त हुई हैं। एमजी मोटर्स ने एक बयान में कहा कि Astor की डिलीवरी 1 नवंबर, 2021 से शुरू होगी और कंपनी का लक्ष्य इस साल के भीतर 5,000 यूनिट्स की डिलीवरी करना है। MG Astor को 9.78 लाख रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया है।

MG Motors India ने जानकारी दी है कि Astor की बुकिंग शुरु होने के मजह 20 मिनट के अंदर कार सोल्ड आउट हो गई है। बताते चलें कि अभी कंपनी ने इस कार की डिलिवरी शुरु भी नहीं की थी कि यह इस साल के लिए पूरी तरह से सोल्ड आउट हो गई। कंपनी ने लॉन्च के समय जानकारी दी थी कि MG इस साल Astor की कुल 5,000 यूनिट्स बेचेगी। MG Astor को पिछले हफ्ते 9.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था और इसका टॉप ट्रिम 16.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में बेचा जाएगा।

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक राजीव चाबा का कहना है कि "कंपनी ग्राहकों से प्राप्त प्रतिक्रिया के बारे में उत्साहित है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि उद्योग जिस ग्लोबल चिप क्राइसिस से गुजर रहा है, उसे देखते हुए, कंपनी इस साल केवल सीमित संख्या में कारों की आपूर्ति कर सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस साल की तुलना में अगला साल वाहन इंडस्ट्री के लिए बेहतर होगा।

Astor की सबसे बड़ी खूबी इसमें मौजूद पर्सनल AI असिस्टेंट है। यह फर्स्ट-इन-सेगमेंट ऑटोनॉमस (लेवल 2) तकनीक के साथ आती है। इसमें दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं - 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 1.3-लीटर थ्री-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन। इन इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

MG Astor के ADAS फीचर में 14 ऑटोनोमस फीचर्स शामिल हैं, जैसे हाई कोलाइज़न (टक्कर) वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्टेंस, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्टर आदि। सेफ्टी के लिहाज से यह कार अपने सेगमेंट में जबरदस्त खिलाड़ी है, क्योंकि इसके सभी ट्रिम्स 27 सेफ्टी फीचर्स से लैस आते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »